Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘मैं नहीं गाऊंगी…’, ‘धुरंधर’ सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में लड़कियों से हुई छेड़छाड़, जैस्मिन ने बीच में रोका शो

'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपने दिल्ली वाले कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. उनका इस इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने कुछ मनचले लड़कों को सबक सिखाया है. सोशल मीडिया पर उनकी लोग तारीफ कर रहे हैं.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 11, 2026 17:06
Dhurandhar Singer, Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas
'धुरंधर' सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में लड़कियों से हुई छेड़छाड़ (Photo- Instagram)

Jasmine Sandlas Live Concert: ‘धुरंधर’ फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी गायिकी की वजह से काफी चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जो कि उनके दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट का है. इसमें वो लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बात करते हुए नजर आती हैं. वो कहती हैं कि जब तक महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं तब तक वो गाना नहीं गाएंगी. सिंगर के इस स्टैंड की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

दरअसल, जैस्मिन सैंडलस का बीते दिन ही दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट था, जिसमें उन्हें लाइव सुनने के लिए फैंस की जबरदस्त भीड़ पहुंची. इस दौरान के उनके सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी सामने आए, जिसमें से एक में देखने के लिए मिल रहा है कि वो कुछ मनचलों को लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए देख लेती हैं, जिसके लिए वो आवाज उठाती हैं और सिक्योरिटी से उन्हें बाहर करने के लिए कहती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, पाई-पाई के हुए मोहताज, कभी फ्री में खाने वालों की घर पर लगती थी लाइन

इतना ही नहीं, जब तब उन मनचलों को सबक नहीं सिखाया जाता है और लाइव कॉन्सर्ट से बाहर नहीं भेजा जाता है, तब तक वो गाना गाने के लिए मना कर देती हैं और वो कहती हैं कि वह तब तक गाना नहीं गाएंगी जब तक लड़कियां सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं. उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा के लिए अपने लाइव कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया.

---विज्ञापन---

लोग कर रहे जैस्मिन की तारीफ

अब जब जैस्मिन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनकी इस पहल और बुलंद आवाज के लोग कायल हो गए. लोगों का कहना है कि ऐसा ही स्टैंड लेना चाहिए. दूसरे ने उन्हें असली क्वीन तक कहा. इसके साथ ही कई लोगों ने कहा कि जैस्मिन ने एग्जाम्पल सेट कर दिया है. इस दौरान अपने इस स्टैंड से उन्होंने सभी का ध्यान ही खींच लिया.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड-साउथ पर भोजपुरी फीवर, ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह संग थिरके अदिवी शेष, पूनम पांडे से भी नहीं हुआ कंट्रोल

आपको बता दें कि जैस्मिन के साथ आयशा भी थीं. आयशा खान ने ‘धुरंधर’ में क्रिस्टल डीसूजा के साथ ‘शरारत’ गाने पर परफॉर्म किया था. ऐसे में आयशा ने जैस्मिन के साथ मिलकर स्टेज शो में शानदार परफॉर्मेंस दी. वहीं, एक वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि वो स्टेज पर आने के बाद सारे स्टेप्स ही भूल गई हैं.

2025 की सबसे बड़ी साबित हुई ‘धुरंधर’

बहरहाल, अगर ‘धुरंधर’ के बारे में बात की जाए तो ये साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज की जा चुकी है और ओटीटी पर आते ही छा गई है. ये ओटीटी पर लगातार ट्रेंड कर रही है और दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जिसे 19 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसमें राकेश बेदी, रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

First published on: Feb 11, 2026 05:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.