हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/बॉलीवुड/'मैं रोने लगी थी', आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था 'धुरंधर' का सॉन्ग 'शरारत', बोलीं 'काश मैं…'
बॉलीवुड
‘मैं रोने लगी थी’, आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था ‘धुरंधर’ का सॉन्ग ‘शरारत’, बोलीं- ‘काश मैं…’
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' कमाई के मामले में भी धुरंधर निकली. फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. इसके कलाकारों के साथ ही गाने तक हिट रहे. इसी में से एक 'शरारत' सॉन्ग की काफी चर्चा रही, जिसे आयशा खान पर फिल्माया गया था.
आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था 'धुरंधर' का सॉन्ग 'शरारत' (Photo- Ayesha Khan/Instagram)
Share :
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर भी छाई हुई है. फिल्म का नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट कब्जा बना हुआ है. इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. मूवी की स्टोरीलाइन से गाने तक सभी खूब छाए रहे. इसी में से एक इसका गाना 'शरारत' भी रहा, जिसे एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम आयशा खान पर फिल्माया गया था.
'धुरंधर' सॉन्ग 'शरारत' को आयशा खान के साथ ही क्रिस्टल डीसूजा पर भी फिल्माया गया था. दोनों के डांस मूव्स को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया था. गाना चार्ट बस्टर पर टॉप पर बना रहा था. अब एक्ट्रेस ने इस गाने को बात की है और बताया कि उन्होंने इस गाने को पीरियड्स में शूट किया था और वो रो पड़ी थीं.
आयशा खान ने हाल ही में पिंकविला से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के सॉन्ग 'शरारत' को लेकर बात की और कहा कि ये गाना दो दिन में शूट हुआ था और उनके लिए ये बहुत ही हेक्टिक था. उन्होंने बताया कि उस समय उनके पीरियड्स आए थे. उनका मानना है कि उस समय कोई भी अपना बेस्ट नहीं दे पाया होता है. 2 दिन के लिए ये बहुत काम था.
आयशा ने बताया कि किसी ने पूछा कि सेट पर कैसा था लेकिन उन्हें पता नहीं था कि हो क्या रहा है और सेट पर कौन-कौन था. अभिनेत्री बताती हैं कि उस समय गौरव भी सेट पर थे और उनका रिएक्शन ऐसा था कि वो भी हैं? क्योंकि उनके और क्रिस्टल के पास बिल्कुल भी समय नहीं. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन दो दिनों में वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था. उन्हें बहुत कुछ करना था. उन्होंने बताया कि बिल्कुल भी समय नहीं था और वो काफी थके हुए थे. आयशा ने कहा कि इतना डांस करने के बाद उनकी हड्डियां दर्द कर रही थीं और वो काफी इमोशनल भी थीं क्योंकि उनके पीरियड्स भी चल रहे थे. वो कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं. उन्होंने कहा कि ये खुशी के आंसू थे.
इसके साथ ही आयशा खान ने क्रिस्टल डीसूजा को लेकर भी बात की और उन्होंने उन्हें अपनी सीनियर कलाकार बताया. आयशा ने कहा कि क्रिस्टल ने अपने करियर में काफी काम किया है और जब उन्हें पता चला कि वो उनके साथ में एक गाना कर रही हैं तो उन्हें लगा कि सीनियर के नखरे होंगे लेकिन क्रिस्टल उनके लिए काफी स्वीट रहीं.
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर भी छाई हुई है. फिल्म का नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट कब्जा बना हुआ है. इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. मूवी की स्टोरीलाइन से गाने तक सभी खूब छाए रहे. इसी में से एक इसका गाना ‘शरारत’ भी रहा, जिसे एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम आयशा खान पर फिल्माया गया था.
‘धुरंधर’ सॉन्ग ‘शरारत’ को आयशा खान के साथ ही क्रिस्टल डीसूजा पर भी फिल्माया गया था. दोनों के डांस मूव्स को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया था. गाना चार्ट बस्टर पर टॉप पर बना रहा था. अब एक्ट्रेस ने इस गाने को बात की है और बताया कि उन्होंने इस गाने को पीरियड्स में शूट किया था और वो रो पड़ी थीं.
आयशा खान ने हाल ही में पिंकविला से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के सॉन्ग ‘शरारत’ को लेकर बात की और कहा कि ये गाना दो दिन में शूट हुआ था और उनके लिए ये बहुत ही हेक्टिक था. उन्होंने बताया कि उस समय उनके पीरियड्स आए थे. उनका मानना है कि उस समय कोई भी अपना बेस्ट नहीं दे पाया होता है. 2 दिन के लिए ये बहुत काम था.