Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘फोटो नहीं लेंगे तो ज्यादा खतरा है…’, पैपराजी कल्चर पर बोले अक्षय कुमार, पैप्स को एक तस्वीर के मिलते हैं इतने पैसे

अक्षय कुमार ने पैपराजी कल्चर को लेकर बात की है. अक्सर देखा जाता है कि वह पब्लिक में कभी भी पैप्स को फोटो लेने से मना नहीं करते हैं और जमकर पोज देते हैं. ऐसे में हाल ही में उनसे पूछा गया कि परिवार के साथ उनकी तस्वीरें लेना ठीक लगता है? इस पर उन्होंने जवाब दिया है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 15, 2026 12:01
Akshay kumar, Akshay kumar on Paps Culture
पैपराजी कल्चर पर बोले अक्षय कुमार (Photo- Akshay Kumar/Instagram)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो मस्तमौला पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. वह कभी भी किसी को छोटा और बड़ा नहीं समझते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया. वह प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. उन्हें पैपराजी के साथ अच्छे रिश्ते के लिए भी जाना जाता है. अक्सर वह उन्हें खूब पोज भी देते हैं. वह पैप्स को कभी मना नहीं करते हैं. अब उन्होंने पैप्स कल्चर पर खुलकर बात की है और बताया कि उनकी फोटो लेने के लिए उन्हें कितने पैसे मिलते हैं.

दरअसल, अक्षय कुमार ने हाल ही में इंडिया टुडे से खास बातचीत की और इस दौरान उनसे पूछा गया कि उनसे पैपराजी कल्चर को लेकर सवाल किया गया कि क्या उन्हें सही लगता है कि जब वह परिवार के साथ बाहर जाते हैं और खासतौर पर मीडिया फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लेकर प्राइवेसी में दिक्कत करते हैं? तो इस पर अक्षय ने पैपराजी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें फोटोज खिंचवाने से कोई दिक्कत नहीं होती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कृतिका कामरा संग गौरव कपूर की शादी पर एक्स वाइफ ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस भी रह गए हैरान

अक्षय की फोटो लेने के पैप्स को मिलते हैं इतने पैसे

अक्षय कुमार बताते हैं कि एक फोटोग्राफर को उनकी फोटो क्लिक करने के लिए करीब 3.5-4 हजार रुपये मिलते हैं. एक्टर का मानना है कि अगर उसको पैसे मिलते हैं तो उनके लिए क्या समस्या होनी चाहिए? एक्टर कहते हैं कि उनकी शेरवानी में क्या परेशानी होनी चाहिए कि वो खड़े होकर फोटो ले लें? अक्षय कहते हैं कि अगर उनकी फोटो लेकर उस बेचारे का घर चल जाएगा तो वो खुश हो जाएगा और सारी फोटो ले जाएगा तो इसमें बुराई नहीं है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है 22 साल का लड़का? जिसने एडिट किया था ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, यामी गौतम से है कनेक्शन

फोटो नहीं लेगा तो खतरा- अक्षय कुमार

इतना ही नहीं, अक्षय कुमार आगे कहते हैं कि प्राइवेसी क्या नाम है? अगर वो बाहर निकल गए बच्चों और बीवी के साथ तो प्राइवेसी किस बात की? एक्टर ने इसे कोई खतरा नहीं बताया बल्कि कहा कि अगर वो फोटो नहीं लेगा तो ज्यादा खतरा होगा, ज्यादा तंगी होगी. अक्षय कहते हैं कि अगर कोई जा रहा है और कोई पहचान नहीं तो समस्या बड़ी होती है. उसमें समस्या ज्यादा है.

अक्षय कुमार का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर अक्षय कुमार के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वह हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 3’ की कास्ट में शामिल हुए थे. शनिवार 14 मार्च को रोहित ने सेट से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह ओरिजिनल कास्ट- अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर के साथ नजर आए थे. इस दौरान एक्टर को गंजे लुक में देखा गया था. उनका लुक काफी अट्रेक्टिव लगा था.

First published on: Mar 15, 2026 12:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.