Holi 2026: हर साल बड़े त्योहारों पर किसी ना किसी बड़ी फिल्म को रिलीज किया जाता है. फैंस के लिए भी बड़े त्योहार किसी ट्रीट से कम नहीं होते हैं. इसलिए सिने लवर्स हर बड़े त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. होली के त्योहार से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें होती हैं, लेकिन इस बार होली का त्योहार खाली जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इस साल 15 सालों का रिकॉर्ड भी टूटने वाला है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस बार ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
15 सालों में ऐसा पहली बार
दरअसल, इस साल होली पर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. 15 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि होली पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है. हालांकि, होली के कुछ दिन बाद ही ईद है. ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज की जा रही हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
'धुरंधर' और 'टॉक्सिक'
होली पर किसी बड़ी फिल्म का ना आना कुछ लोगों को खटक भी रहा है. इसलिए कई लोगों का कहना है कि इस बार होली पर फिल्म रिलीज ना होने की वजह ये है कि ईद पर दो बड़ी फिल्में 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली हैं. बता दें कि साल 2011 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बड़े पर्दे पर होली के मौके पर कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है.
थिएटर में कई फिल्में
इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि थिएटर्स अपना खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं. गौरतलब है कि इन दिनों सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी 2' अपना जलवा दिखा रही है. हालांकि, ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई. इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का भी बुरा हाल नजर आया और फिल्म 'अस्सी' भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई.
'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' की होगी टक्कर
इस साल होली नहीं बल्कि ईद के मौके पर सिनेमाघरों में महाटकराव देखने को मिलेगा. जी हां, 19 मार्च यानी ईद के मौके पर फिल्म 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' को रिलीज किया जाएगा. दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और दोनों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज के पास बाकी सभी फिल्मों ने अपनी रिलीज को पीछे हटा दिया है.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट से क्यों हटाने पड़े नाम? आएंगे सिर्फ VIP मेहमान
Holi 2026: हर साल बड़े त्योहारों पर किसी ना किसी बड़ी फिल्म को रिलीज किया जाता है. फैंस के लिए भी बड़े त्योहार किसी ट्रीट से कम नहीं होते हैं. इसलिए सिने लवर्स हर बड़े त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. होली के त्योहार से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें होती हैं, लेकिन इस बार होली का त्योहार खाली जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इस साल 15 सालों का रिकॉर्ड भी टूटने वाला है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस बार ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
15 सालों में ऐसा पहली बार
दरअसल, इस साल होली पर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. 15 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि होली पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है. हालांकि, होली के कुछ दिन बाद ही ईद है. ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज की जा रही हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’
होली पर किसी बड़ी फिल्म का ना आना कुछ लोगों को खटक भी रहा है. इसलिए कई लोगों का कहना है कि इस बार होली पर फिल्म रिलीज ना होने की वजह ये है कि ईद पर दो बड़ी फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली हैं. बता दें कि साल 2011 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बड़े पर्दे पर होली के मौके पर कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है.
थिएटर में कई फिल्में
इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि थिएटर्स अपना खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं. गौरतलब है कि इन दिनों सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी 2’ अपना जलवा दिखा रही है. हालांकि, ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई. इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का भी बुरा हाल नजर आया और फिल्म ‘अस्सी’ भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई.
‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ की होगी टक्कर
इस साल होली नहीं बल्कि ईद के मौके पर सिनेमाघरों में महाटकराव देखने को मिलेगा. जी हां, 19 मार्च यानी ईद के मौके पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ को रिलीज किया जाएगा. दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और दोनों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज के पास बाकी सभी फिल्मों ने अपनी रिलीज को पीछे हटा दिया है.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट से क्यों हटाने पड़े नाम? आएंगे सिर्फ VIP मेहमान