Nasal Septum क्या? जिस बीमारी से जूझ रहे Ranbir Kapoor, क्या है इसका रामबाण इलाज?

Ranbir Kapoor Has Deviated Nasal Septum: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को नेजल डेविएटेड सेप्टम नाम की बीमारी है, आखिर क्या होती है ये बीमारी और इसका इलाज क्या है, चलिए आपको बताते हैं।

Deviated Nasal Septum

Deviated Nasal Septum

Ranbir Kapoor Has Deviated Nasal Septum: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही एक खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ा है। रणबीर ने बताया था कि उन्हें नेजल डेविएटेड सेप्टम है। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये बीमारी और इसका इलाज क्या है?

रणबीर कपूर को दुर्लभ बीमारी

बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक रणबीर कपूर बचपन से ही इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। ये बीमारी उन्हें उनके अभिनय करियर में कहीं ना कहीं प्रभावित करती रही, लेकिन कम ही लोग इस बारे में जानते हैं। कपूर खानदान के इस चहेते बेटे को ‘नेजल डेविएटेड सेप्टम’ नाम की बीमारी थी, जिससे उनके बोलने में और खाने की आदतों में काफी बदलाव आया।

नेजल डेविएटेड सेप्टम क्या है?

डेविएटेड सेप्टम नाक की आंतरिक वॉल या झिल्ली से संबंधित एक समस्या है। नाक के भीतर एक पतली दीवार जिसे सेप्टम कहा जाता है होती है, जो नाक के दोनों रास्तों को अलग करती है। जब ये वॉल किसी कारण से एक ओर धकेल दी जाती है तो इसे डेविएटेड सेप्टम कहते हैं। इस स्थिति में एक नाक का रास्ता सिकुड़ जाता है या बंद हो सकता है, जिससे नाक में हवा का प्रवाह प्रभावित होता है। इस समस्या के कारण नाक में रुकावट आ सकती है, जिससे सांस लेने में मुश्किल होती है। साथ ही कभी-कभी इस स्थिति से नाक से खून भी बह सकता है।

बीमारी का इलाज क्या?

नेजल डेविएटेड सेप्टम का इलाज आमतौर पर सर्जरी से किया जाता है, जिसे ‘सेप्टोप्लास्टी’ कहा जाता है। हालांकि रणबीर कपूर ने इस सर्जरी से बचने का फैसला लिया था। इस बीमारी का सबसे आम लक्षण नाक से सांस लेने में कठिनाई होती है और कभी-कभी ये समस्या साइनस इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है।

चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल ऑफ फिलाडेल्फिया के मुताबिक, ये समस्या जन्मजात भी हो सकती है या फिर किसी चोट के कारण भी पैदा हो सकती है। इस स्थिति में नाक को दो भागों में डिवाइड करने वाली वॉल असामान्य हो जाती है, जो शरीर के बाकी हिस्सों को प्रभावित करती है।

बीमारी के साइड इफेक्ट्स क्या?

इस प्रक्रिया से जुड़े कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जिनमें चेहरा फूला हुआ दिखना, आंखों के आसपास सूजन और थोड़ी मात्रा में खून का बहना शामिल हैं। हालांकि लंबे समय बाद सर्जरी के नतीजे साफ तौर पर देखने को मिलते हैं, जो एक साल से भी ज्यादा समय तक साफ नहीं होते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ