Ashish Chanchlani ने क्या सच में Elli AvRam संग रिश्ता किया कंफर्म? यूजर्स हुए कंफ्यूज

एली अवराम और आशीष चंचलानी दोनों अपनी पर्सलनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लेकर इस वक्त जोरों से चर्चा हो रही है कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है और यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए हैं।

Ashish Chanchlani, Elli AvRam

आशीष चंचलानी ने शेयर किया पोस्ट। image credit- Instagram

विज्ञापन

मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आशीष खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस को देते रहते हैं। आशीष के फैंस और यूजर्स को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब आशीष ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिससे यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आशीष ने ऐसा क्या शेयर किया है, तो आइए जानते हैं…

आशीष चंचलानी ने शेयर किया पोस्ट

आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आशीष, एली अवराम को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। एली अवराम के हाथ में फूलों को एक गुच्छा भी देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए आशीष ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘फाइनली’ और इसके साथ रेड हर्ट और साइन इमोजी। जैसे ही आशीष का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

आशीष के पोस्ट को देखने के बाद फैंस और कुछ यूजर्स ने उन्हें बधाई तो बहुत सारे लोग कंफ्यूज भी हो गए। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं नहीं मानता, पक्का प्रैंक होगा। दूसरे यूजर ने कहा कि ये कब हुआ? तीसरे यूजर ने कहा कि मुझे और सबूत चाहिए, ये काफी नहीं है। चौथे यूजर ने कहा कि फिर कोई प्रमोशन, अब आप बड़े हो गए हो आशीष भाई। एक अन्य यूजर ने कहा कि कब हुआ, कैसे हुआ, क्यों हुआ?

Ashish Chanchlani, Elli AvRam

विज्ञापन

क्या बोले नेटिजंस?

एक और यूजर ने लिखा कि ये प्रैंक है और कुछ नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कह दो ये झूठ है, प्रैंक है ना। एक ने कहा कि गाना है ना? इस तरह यूजर्स ने आशीष के पोस्ट को देखने के बाद कमेंट्स किए हैं। कुछ यूजर्स को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि आशीष और एली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि आशीष ने अपने पोस्ट में डेटिंग को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या सच में आशीष और एली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ