---विज्ञापन---

Abdu Rozik को दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट, Bigg Boss फेम पर चोरी का आरोप

पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अब्दू रोजिक को दुबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अब्दू पर चोरी का आरोप लगा है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला?

---विज्ञापन---

पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त अब्दू को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अब्दू रोजिक को दुबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अब्दू पर चोरी का आरोप लगा है। हालांकि, अभी ये सामने नहीं आया है कि अब्दू पर क्या चोरी करने का आरोप है। जैसे ही खबर सामने आई, तो तुरंत अब्दू के बारे में चर्चा होने लगी कि आखिर अब्दू कैसे ऐसा कर सकते हैं?

मैनेजिंग कंपनी ने किया कंफर्म

अब्दू रोजिक की मैनेजिंग कंपनी ने इस खबर को कंफर्म किया है। उनकी मैनेजिंग कंपनी ने दुबई के एक न्यूज पोर्टल ‘खलीज टाइम्स’ को इसकी जानकारी दी है। इस दौरान अब्दू पर क्या आरोप है, उसको लेकर कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। टीम ने कहा है कि अभी सिर्फ ये बता सकते हैं कि अब्दू को अरेस्ट कर लिया गया है और इससे ज्यादा कोई जानकारी शेयर नहीं कर सकते।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

जाना-पहचाना नाम हैं अब्दू रोजिक

इसके अलावा अगर अब्दू रोजिक की बात करें तो अब्दू एक जाना पहचाना नाम है। अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। अब्दू के फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब्दू रोजिक की क्यूटनेस और उनका दिल जीतने वाला बात करने का तरीका हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेता है।

---विज्ञापन---

यूजर्स रह गए हैरान

अब्दू रोजिक इंस्टाग्राम पर खूब फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। अब्दू के फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है। अब्दू के हर अंदाज पर उनके फैंस रिएक्ट भी करते हैं। हालांकि, अब अब्दू के अरेस्ट होने की खबर से उनके फैंस और यूजर्स हैरान रह गए कि आखिर अब्दू ऐसा कैसे कर सकते? लोगों में चर्चा है कि आखिर उन्होंने चोरी क्यों की? या फिर चर्चा में आने का ये कोई नया तरीका है। अब सच क्या है समय के साथ ही पता लगेगा।

यह भी पढ़ें- Abdu Rozik को दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट, Bigg Boss फेम पर चोरी का आरोप

First published on: Jul 12, 2025 07:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola