ना Pushpa 2, ना Stree 2 और ना ही Bhool Bhulaiyaa 3, 1000 करोड़ कमाकर ये बनी साल की सबसे पॉपुलर फिल्म!

IMDb’s Most Popular Indian Movie of 2024: साल 2024 में वैसे तो बहुत सारी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लेकिन कौन सी फिल्म सबसे पॉपुलर बनी है, चलिए आपको बताते हैं।

IMDb’s Most Popular Indian Movie of 2024

IMDb’s Most Popular Indian Movie of 2024

IMDb’s Most Popular Indian Movie of 2024: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, ड्रामा, रोमांस, हॉरर-कॉमेडी सबकुछ देखने को मिला है। IMDb ने इस साल की सबसे पॉपुलर भारतीय फिल्म का ऐलान कर दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये फिल्म ‘पुष्पा 2’, ‘भूल भुलैया 3’ या फिर ‘स्त्री 2’ है तो आप एकदम गलत हैं। चलिए आपको बताते हैं IMDb के आंकड़ों के मुताबिक इस साल की सबसे पॉपुलर फिल्म कौन सी है।

साल की सबसे पॉपुलर फिल्म कौन सी?

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साउथ की ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 AD’ है। इस फिल्म ने सभी बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए पहला नंबर हासिल कर लिया है। इस साल जहां बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में, जैसे कि ‘सिंघम अगेन’, ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 3’, दर्शकों के बीच हिट होने की उम्मीदें जगा रही थीं। वहीं इस साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2’ तो अच्छा खासा परफॉर्म कर ही रही है लेकिन प्रभास, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पॉपुलेरिटी के मामले में बाकी फिल्मों कोे पीछे छोड़ दिया है।

फिल्मों को लेकर IMDb की लिस्ट हुई आउट

IMDb की हालिया लिस्ट में ‘कल्कि 2898 एडी’ को 2024 की सबसे पॉपुलर भारतीय फिल्म के तौर पर देखा गया है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में प्रभास और दीपिका पादुकोण हैं। इसके बाद ‘स्त्री 2’ और ‘महाराजा’ का दूसरे और तीसरे नंबर पर नाम आ रहा है।

फिल्म निर्माता नाग अश्विन ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘ये सच में अद्भुत है कि इस फिल्म को IMDb की सबसे पॉपुलर भारतीय फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। ये हमारे दर्शकों के प्यार और समर्थन का प्रूफ है, जिन्होंने इस फिल्म को खुले दिल से अपनाया। हमनें इस फिल्म में अपनी आत्मा झोंकी है और ये देखना बेहद संतोषजनक है कि ये फिल्म हर उम्र के लोगों में अपनी जगह बना पाई।’

लिस्ट में चौथे नंबर पर रही फिल्म ‘शैतान’

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर अजय देवगन और आर. माधवन की  फिल्म ‘शैतान’ रही, जबकि दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ को पांचवां नंबर मिला है। कुल मिलाकर इस साल की लिस्ट में सात बॉलीवुड फिल्मों ने जगह बनाई, जिनमें से ‘कल्कि 2898 एडी’ एकमात्र साउथ फिल्म है जो इस लिस्ट में टॉप पर है। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘महाराजा’ और मलयालम फिल्म ‘मंजुमेल बॉयज’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

इस साल के फिल्म ट्रेंड्स को देखकर ये साफ है कि दर्शक पहले से ही हिट फ्रेंचाइजी की तरफ ज्यादा देख रहे हैं फिर चाहे वो ‘स्त्री 2’ हो, ‘भूल भुलैया 3’ हो या फिर ‘सिंघम अगेन’ हो। हर फिल्म को कहीं ना कहीं फैंस का खूब प्यार और सपोर्ट मिला है।

लिस्ट में ‘किल’ और ‘लापता लेडीज’ का भी नाम

इस लिस्ट में शामिल दूसरी फिल्मों में राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ आठवें स्थान पर और नई स्टारकास्ट की फिल्म ‘लापता लेडीज’ दसवें नंबर पर रही। 2024 का ये साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की तरफ इशारा कर रहा है, जहां न सिर्फ बड़े नामों के साथ बल्कि नई और रोमांचक कहानियों के साथ भी फिल्में दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ