Sunny Deol and Bobby Deol: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो भाई जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी। एक समय ऐसा भी आया जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे एक्टर अर्श से फर्श पर आ गए। हम बात कर रहे हैं सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल ( Bobby Deol) की जिन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। बेशक उनके पिता एक सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन बेटों ने अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। दोनों की पहली फिल्म हिट रही लेकिन फिर स्टार्ट हुआ डाउनफॉल और सनी-बॉबी इंडस्ट्री से कहीं गायब से हो गए।
पहली फिल्म से मिली सफलता
सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक खास पहचान बनाई और पहली ही फिल्म बेताब से ऐसी सफलता पाई की रातों रात हिट हो गए। एक्टर ने 1982 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और एक के बाद एक हिट फिल्म दी। अभिनेता ने कई हिट फिल्में दी और बॉक्स सिनेमा के किंग बन गए। लेकिन फिर लगातार फ्लॉप फिल्में दी और इंडस्ट्री से अचानक कहीं गायब से होने लगे। बीच में जो भी फिल्में आईं वो हिट ही नहीं रही। सनी देओल के एक बार फिर सितारे चमके और साल 2001 में गदर ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। इसके बाद उनका क्रेज खत्म होने लगा।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ सेक्सिएस्ट मैन चुने गए थे जाकिर हुसैन, तबला वादक की अनसुनी बातें
बॉबी देओल भी अर्श से कैसे आए फर्श पर
बॉबी देओल की बात करें तो उन्होंने भी अपने एक्टिंग करियर में पहली ही फिल्म से सफलता की सीढ़ी चढ़ी। एक्टर की बरसात आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी। इसके बाद उनकी सफलता का ग्राफ लगातार गिरता ही चला गया। लाख कोशिश के बाद भी बॉबी की फिल्में वो कमाल नहीं कर पा रही थीं, जो उनके पिता और भाई ने किया था।
2023 में चमकी दोनों भाईयों की किस्मत
वो कहते हैं न कि समय एक जैसा नहीं रहता। ऐसा ही कुछ सनी देओल और बॉबी देओल के साथ भी हुआ। लगातार फ्लॉप फिल्में देने वाले दोनों भाइयों के लिए साल 2023 किसी वरदान से कम नहीं था। पहले बड़े भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने ऐसा गर्दा उड़ाया की बॉक्स ऑफिस पर पैसों का सैलाब आ गया। इसके बाद आई छोटे भाई बॉबी देओल की फिल्म एनिमल की जिसने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और साल 2023 की सबसे बड़ी हिट बन गई।
यह भी पढ़ें: वरुण ने उड़ाया दीपिका पादुकोण के पति का मजाक, बोले मैं रणवीर सिंह जैसा नहीं हूं?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines