हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने किया तलाक का ऐलान, डिवोर्स पर फोटोशूट किया पोस्ट

Bigg Boss Contestant Annouces Divorce: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने अपने डिवोर्स का ऐलान बेहद ही अनोखे ढंग किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Bigg Boss Contestant Annouces Divorce

Bigg Boss Contestant Annouces Divorce: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सम्युक्ता शनमुखनाथन ने हाल ही में अपने तलाक का अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस पोस्ट में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने अपने फैंस को ये आश्वासन दिया कि वो अब अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही हैं।

तलाक को लेकर सम्युक्ता का पोस्ट

सम्युक्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘तलाक के बाद की चमक। हां, 2025 है और अब मैं अपने पेपरवर्क को खत्म कर चुकी हूं! पहले से ज्यादा मजबूत हूं।’ एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में भी खुलासा किया और बताया कि कैसे कोविड-19 के दौरान उनके पति के अफेयर के बारे में उन्हें पता चला।

सम्युक्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि कोविड के समय में मुझे पता चला कि मेरे पति दुबई में किसी और के साथ रह रहे थे, जो चार साल से भी ज्यादा समय से चल रहा था। ये सुनकर मैं टूट गई थी और मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए था। लॉकडाउन के कारण मैं कहीं भी नहीं जा पा रही थी।’

विज्ञापन

सम्युक्ता का चौंकाने वाला खुलासा 

सम्युक्ता ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि भावना बालकृष्णन नाम की एक महिला ने उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। सम्युक्ता ने बताया कि भावना उसी अपार्टमेंट में रहती थी, जहां मेरे ससुराल वाले रहते थे। हमारी दोस्ती बहुत नॉर्मल थी, बस हम एक-दूसरे से ‘हाय’ और ‘बाय’ कहते थे। धीरे-धीरे हम एक-दूसरे के करीब आए और हम एक साथ वॉक करने लगे।

वो मुझसे मेरे पति और परिवार के बारे में पूछती थी। आम तौर पर लोग इस सवाल का जवाब ‘सब ठीक है’ देकर निकल जाते हैं, लेकिन मैंने भावना के सामने सब कुछ कह दिया। वो मेरी बहुत मददगार साबित हुई और मुझे सांत्वना दी। लॉकडाउन के दौरान हम दोनों साथ में वर्कआउट करते थे और हमारी दोस्ती और भी गहरी हो गई।’

विज्ञापन

नए जीवन की शुरुआत कर चुकीं एक्ट्रेस

बहरहाल सम्युक्ता ने अपने तलाक के बाद के जीवन को पूरी तरह से पॉजिटिव रूप से अपनाया है और अब वो आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा है कि वो इस मुश्किल समय से बाहर निकलने के बाद अब मजबूत महसूस कर रही हैं और अपने नए जीवन की शुरुआत कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: पर्दे पर ‘महादेव’ बन छा गए ये एक्टर्स, किसी ने दिलों में तो किसी ने फिल्मों में बनाई जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola