Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब फाइनल वीक चल रहा है। शो में अब टॉप 7 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर मौजूद हैं। 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले देखने को मिलेगा, जहां शो के विनर के नाम का ऐलान होगा। इसी बीच अब सीजन के आखिरी नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो गई है। आखिरी हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट्स घर से नॉमिनेट हुए हैं वो हैं – सना मकबूल, लवकेश कटारिया, साई केतन राव और अरमान मलिक। इन चारों में से कोई एक फिनाले से पहले ही एविक्ट हो जाएगा और घर में एक बार फिर कोई कंटेस्टेंट फिनाले के इतना करीब आकर बेघर हो जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कहीं ना कहीं साई केतन राव की वजह से ही सना मकबूल और लवकेश कटारिया नॉमिनेट हुए हैं। आखिर कैसे साई की वजह से लवकेश और सना नॉमिनेट हो गए, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
बिग बॉस ने घरवालों को दिया नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन का एक टास्क दिया था। इस टास्क के लिए घरवालों ने घर में दो टीमें बनाई थीं। एक टीम में लवकेश कटारिया, साई केतन राव और सना मकबूल शामिल थे तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर शौरी, नैजी और कृतिका मलिक की टीम कंपीट कर रही थी। अरमान मलिक पहले से ही बिग बॉस द्वारा पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड थे तो वो टास्क में हिस्सा नहीं ले रहे थे। टास्क में दोनों टीमों को बारी-बारी से परफॉर्म करना था। उन्हें एक प्लैंक पर अपने हाथ लटकाकर खड़े होना था जबकि दूसरी टीम के खिलाड़ी उन्हें लगातार बोल-बोलकर वहां से हटाने की कोशिश करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर शौरी अपने हाथ लटकाकर खड़े हैं और दूसरी टीम में से लवकेश कटारिया और सना मकबूल लगातार उन्हें अपनी बातों से गुस्से में लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वो वहां से हट जाएं।
साई केतन राव ने टास्क करने से किया मना
इस टास्क में जो टीम हारेगी वो पूरी टीम घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होनी थी। ऐसे में लवकेश कटारिया क्लिप में साई केतन राव से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो टास्क को परफॉर्म करें और रणवीर शौरी को बुरा-भला बोले लेकिन साई केतन राव उन्हें मना करते हैं और कहते हैं कि वो रणवीर को कुछ नहीं बोलेंगे। इस पर लवकेश कटारिया कहते हैं कि भाई तुम्हारी वजह से हम भी हार जाएंगे। लवकेश ने कहा हम भी नॉमिनेट हो जाएंगे लेकिन साई केतन राव वहां चुपचाप खड़े रहे। उन्होंने टास्क में परफॉर्म ही नहीं किया जिसकी वजह से कहीं ना कहीं लवकेश और सना की टीम को नुकसान हुआ और वो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के अपकमिंग सीजन में होगी Nikki Tamboli की एंट्री? कहानी में छिपा है ट्विस्ट
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
50 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines