Bigg Boss के एक और झूठ का पर्दाफाश! तीन महीने नहीं अब फिनाले में 20 दिन से भी कम का समय

Bigg Boss OTT 3 Finale: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, शो के फिनाले की डेट आ गई है। बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने में अब 20 दिन से भी कम का समय रह गया है।

Bigg Boss OTT 3 Finale

Bigg Boss OTT 3 Finale

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Finale: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर का माहौल बेहद गर्म चल रहा है। शो के ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं। हाल ही में शो में पहले वाइल्ड कॉर्ड की एंट्री हो चुकी है। शो में ना सिर्फ अदनान की बतौर वाइल्ड कॉर्ड एंट्री हुई बल्कि एंट्री के साथ ही उन पर नॉमिनेशन की तलवार भी लटक गई। इस बीच अब शो के फिनाले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, लेटेस्ट जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अब 20 दिन से भी कम का टाइम रह गया है?

सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

दरअसल, कुछ ही देर पहले Bigg Boss Tak ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि बिग बॉस ओटीटी 3 को केवल एक सप्ताह का एक्सटेंशन मिलने की संभावना है और फिनाले 4 अगस्त को होने की संभावना है। जी हां, जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। लोगों ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट करना शुरू किया।

Advertisment

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि बिग बॉस में ये हमेशा ही होता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये पहली बार नहीं है शो में ये हर बार होता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सही है, बढ़ा दो। एक और यूजर ने लिखा कि एक और वीक, इसका क्या मतलब है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। हालांकि इस सबमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब शो आया था तो दावा किया जा रहा था कि इस बार शो तीन महीने तक स्ट्रीम होगा, लेकिन इस पोस्ट के सामने आने के बाद लग रहा है कि बिग बॉस का ये दावा भी झूठा ही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन

तीन महीने चलने वाला था शो

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 जून महीने के लास्ट में शुरू हुआ था, ऐसे में अभी इस शो को स्ट्रीम होते एक महीने भी पूरा नहीं हुआ है और शो के फिनाले की खबरें आने लगी हैं। हालांकि शो के फिनाले को लेकर अभी ऑफिशियल कुछ भी सामने नहीं आया है, फिनाले 4 अगस्त को होगा इसका दावा बस इस पोस्ट के आधार पर किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि क्या अगस्त के शुरू में ही शो के खत्म होने का ऐलान हो जाएगा या ये और एक्सटेंड हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ