Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ खत्म होने से पहले अभी कई और बवाल होने बाकी हैं। ये कंटेस्टेंट्स तो आपस में शुरुआत से ही लड़ते हुए नजर आए हैं, लेकिन अब इनके लिए बाहर सेलिब्रिटीज भी जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में दिखाया जाएगा कि इन कंटेस्टेंट्स के सपोर्ट में कुछ सेलेब्स आएंगे और मीडिया के सामने उन्हें डिफेंड करेंगे। इस दौरान रजत दलाल (Rajat Dalal) का साथ देने के लिए एल्विश यादव (Elvish Yadav) मीडिया से भिड़ जाएंगे।
एल्विश यादव ने रजत दलाल के लिए मीडिया से लिया पंगा
घर के बहार भी शुरुआत से ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव लगातार रजत दलाल को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, एल्विश यादव की बिग बॉस में एंट्री बेहद खतरनाक होने वाली है। एल्विश यादव बेहद कंट्रोवर्शियल हैं और जब वो इंडिया के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो में आएंगे तो कई पंगे होंगे। बताया जा रहा है कि एल्विश अपने दोस्त रजत के लिए मीडिया से भिड़ने वाले हैं।
एल्विश ने मीडिया पर करण वीर मेहरा का PR करने का लगाया आरोप
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर रजत दलाल को लेकर कुछ ऐसे सवाल करेंगे, जिनसे एल्विश इर्रिटेट हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि रिपोर्टर्स एल्विश को जवाब देने तक का मौका नहीं दे रहे थे। इसी कारण मीडिया से उनका इंटरेक्शन देखते ही देखते आर्गुमेंट में बदल गया। एल्विश यादव और मीडिया के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई और गुस्से में एल्विश यादव ने मीडिया को करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का पेड PR कह दिया। मीडिया को भी एल्विश की बात सुनकर गुस्सा आ गया।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को ट्रॉफी दिलवाएंगे 20 सितारे! हर चेहरा तोप ‘लाडले की बढ़ी हॉप’
मीडिया ने एल्विश यादव को किया बॉयकॉट
इसके बाद मीडिया ने एक साथ मिलकर एल्विश यादव को बॉयकॉट करने का फैसला ले लिया। एल्विश से चिढ़ने के बाद मीडिया ने उनसे कोई भी सवाल नहीं किया। अब ये सब एपिसोड में दिखाया जाएगा या नहीं? वो तो टेलीकास्ट के बाद ही पता चलेगा। वैसे एल्विश यादव इकलौते इंसान नहीं हैं, जिन्होंने मीडिया पर करण का PR करने का आरोप लगाया हो। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी मीडिया पर यही इल्जाम लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines