'दलाल’ पर बवाल होते ही Karanveer Mehra ने दी सफाई, Rajat ने वीडियो में दी थी धमकी

Karanveer Mehra on Controversy With Rajat Dalal: बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद करणवीर और रजत के बीच विवाद छिड़ गया था लेकिन अब शो के विनर ने पूरे मामले पर सफाई दे दी है।

Karanveer Mehra on Controversy With Rajat Dalal

Karanveer Mehra on Controversy With Rajat Dalal

Karanveer Mehra on Controversy With Rajat Dalal: बिग बॉस 18 तो खत्म हो गया लेकिन ऐसा लग रहा जैसे विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे। कंटेस्टेंट्स के बीच शो के विजेता को लेकर अभी भी बहस जारी है। हाल ही में एक पोस्ट को लेकर रजत दलाल करणवीर से काफी खफा हो गए थे और उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए करणवीर को चेतावनी दे दी थी कि वो ऐसा करेंगे तो उन्हें ही दिक्कत हो सकती है। अब इस पूरे मामले पर करणवीर का रिएक्शन आ गया है।

विज्ञापन

करणवीर ने मामले पर दी सफाई 

इस मामले को लेकर जब एक इंटरव्यू में करणवीर मेहरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रजत दलाल मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पूरा पोस्ट पढ़ा नहीं था। इसलिए मैंने जल्दी-जल्दी में उसे पोस्ट कर दिया था लेकिन मीडिया वाले लोग भी अपने लोग ही हैं। उन्होंने कहा कि मैं फैंस और सपोर्टर्स से अपील करता हूं कि प्लीज किसी को भी गाली मत दो। मैंने पढ़ा नहीं था पोस्ट कि उसमें इस तरीके दलाल लिखा हुआ है।

विज्ञापन

रजत दलाल ने जारी किया था वीडियो

करणवीर मेहरा के पोस्ट पर रजत दलाल ने वीडियो जारी करते हुए उन्हें सीधे-सीधे धमकी दे दी थी। रजत दलाल ने बिना करणवीर का नाम लेते हुए  वीडियो में कहा- आपके लिए बेहतरी इसी चीज में रहेगी कि आप अपने परिवार पर ध्यान दो और मेरे समीकरणों को छोड़ दो। वो आपको अभी भी दिख रहा होगा और समय के साथ दिख ही जाएगा। अगर कुछ भी बोलना है तो मुझे बोलो, वो जो मेरे नाम के पीछे लिखा है ना दलाल, उसे बीच में मत लाओ। आप शहरी पपलु-टपलु हो, आपको नहीं पता ये सब क्या होता है। आप मस्त रहो ना, नहीं तो आपको बहुत दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

करणवीर का विवादित पोस्ट 

दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब करणवीर ने एक पोस्ट कर दिया था जिसमें रजत के ‘दलाल’ लिखा हुआ था। उस पोस्ट में लिखा था कि रजत के ‘दलाल’ यानी उनके फैंस उनके परिवार पर कमेंट कर रहे हैं। उनके खिलाफ हेट कमेंट्स किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ