---विज्ञापन---

फिनाले से 1 हफ्ते पहले हो गया ‘खेला’, ‘खिलाड़ी’ नहीं बॉस बन गया ये कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले से एक हफ्ते पहले अब बॉस ऑफ द वीक कौन बना है, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब बस 1 हफ्ते ही दूर है। 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का विनर मिल जाएगा। इससे पहले अब बॉस ऑफ द वीक का रिजल्ट सामने आ गया है। बॉस मीटर में हर हफ्ते कोई ना कोई कंटेस्टेंट का नाम होता है, इस बार आखिर किसने बाजी मारी है चलिए आपको बताते हैं।

बॉस ऑफ द वीक बने विवियन डीसेना

इस बार बॉस ऑफ दी वीक में विवियन डीसेना ने बाजी मार ली है। ना करणवीर मेहरा, ना अविनाश मिश्रा और ना ही रजत दलाल, इस बार विवियन डीसेना ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब हासिल कर लिया है। जब फिनाले महज 7 दिन दूर हो, उस समय ये खिताब जीतना वाकई में काफी अहम माना जा रहा है। इस बार के सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स नजर आए। किसी को उम्र और काम में अच्छा खासा अनुभव था तो किसी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग। विवियन डीसेना भी टीवी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम थे। विवियन के पास कई सालों का अनुभव था। ऐसे में जाहिर है उनके फैंस होने के साथ-साथ चैनल से भी काफी बनती है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18

वीकेंड का वार पर हुए सवाल

सलमान खान ने विवियन डीसेना से भी कुछ ऐसे सवाल किए, जिनका वो तुरंत जवाब नहीं दे पाए। सलमान ने विवियन से पूछा, ‘आपको चुम से बात करना इतना जरूरी था, लेकिन जिन दो लोगों ने आपका समर्थन किया, आपने उनकी बातों पर ध्यान क्यों नहीं दिया?’ सलमान ने आगे कहा, ‘आपको तो बस चुम से बात करनी थी और अपना जीता हुआ टिकट टू फिनाले ऐसे ही दे देना था।’

---विज्ञापन---

करणवीर को भी लगाई फटकार

वीकेंड का वार में सलमान खान ने करणवीर मेहरा को भी जमकर लताड़ा। सलमान ने उनसे पूछा, ‘आप पूरे भारत को बस एक सवाल का जवाब दीजिए, अगर आपको ट्रॉफी जीतनी है, तो चुम को फिनाले का टिकट जीताकर कैसे जीत सकते हैं?’ करणवीर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह खुद को टॉप 5 में देखते हैं। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप तो बहुत बड़े महान व्यक्ति हैं, आप एक काम कीजिए, बस बाहर आ जाइए।’ इस पर करणवीर के पास कोई जवाब नहीं था।

यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra क्या Bigg Boss 18 से होंगे एविक्ट? Salman Khan ने कहा- आ जाओ बाहर

---विज्ञापन---

First published on: Jan 11, 2025 08:25 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola