Hanumankind Performs in US: ‘बिग डॉग्स’ रैप से मशहूर होने वाले रैपर हनुमानकाइंड एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, जिसकी वजह रही रैपर की न्यू यॉर्क में परफॉर्मेंस। रैपर ने यूएस के क्राउड के सामने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। दिलचस्प बात तो ये है कि इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सामने परफॉर्म किया।
हनुमानकाइंड ने गाया फेमस रैप ‘बिग डॉग्स’
लॉन्ग आइलैंड में आयोजित ‘मोदी एंड अमेरिका’ नाम के इस कार्यक्रम में भारत की संस्कृति को दुनिया के सामने दिखाया गया। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही स्टेडियम में दाखिल हुए उसके बाद भारत की सांस्कृतिक झलकियां दिखाई गईं। इस दौरान केरल के पॉप सेंसेशन हनुमानकाइंड ने भी अपना फेमस रैप ‘बिग डॉग्स’ गाया।
‘बिग डॉग्स’ ने मचा दी थी सनसनी
10 जुलाई 2024 को यूट्यूब पर एक रैप सॉन्ग अपलोड हुआ जिसका नाम था ‘बिग डॉग्स’। देखते ही देखते ये रैप दुनियाभर में छा गया और इसके मिलियन में व्यूज आने लगे। रिलीज होते ही रैप ने इस कदर धूम मचाई कि सिर्फ 2 हफ्ते में इसके यूट्यूब वीडियो पर व्यूज का आंकड़ा 1.2 मिलियन यानी 12 लाख से पार चला गया।
कौन हैं हनुमानकाइंड?
हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकट है। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1992 को केरल के मलप्पुरम में हुआ था, हालांकि पिता की नौकरी के चलते वो कई देशों में रह चुके हैं। 15 साल की उम्र में ही हनुमानकाइंड ने दोस्तों के साथ मिलकर रैप करना शुरू कर दिया था। आज वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। हनुमानकाइंड नाम रखने के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि हनुमान और अंग्रेजी शब्द मैनकाइंड यानी इंसानियत को जोड़कर उन्होंने अपना ये नाम रखा है।
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
आपको बता दें पीएम मोदी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचने के बाद हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत का राष्ट्रगान भी बजा। इस दौरान हर तरफ इंडिया-इंडिया ही गूंज रहा था।
यह भी पढ़ें: Coldplay कॉन्सर्ट के लिए क्यों मच रही ‘लूट’, मिनटों में क्रैश हुई वेबसाइट
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 hr agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
3 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines