भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह भले ही प्रोफेशनल लाइफ में सफल रहे हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी विवाद रहे हैं. या यूं कहें कि एक्टर का विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी खेसारी लाल यादव के साथ जुबानी जंग की वजह से सर्खियों में रहते हैं तो कभी अक्षरा सिंह के आरोपों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. इन दिनों वो वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक और एलिमनी को लेकर चर्चा में हैं, ज्योति ने 10 करोड़ की एलिमनी की डिमांड की है. अक्षरा हाल ही में उन्हें सपोर्ट करते हुए भी नजर आई थीं. ऐसे में अब एक्टर के चाचा ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है.
अक्षरा सिंह पर ज्योति को बर्बाद करने का आरोप
पवन सिंह के चाचा और गुरु अजीत सिंह का मानना है कि ज्योति सिंह का घर अक्षरा सिंह की वजह से बर्बाद हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पवन सिंह के चाचा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ज्योति और पवन सिंह की उजड़ी दुनिया को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि ज्योति सिंह को बर्बाद करने में अक्षरा सिंह का हाथ है. वह बार-बार कहते हैं कि ज्योति सिंह उन्हीं (अक्षरा) की वजह से बर्बाद हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इसमें अजीत सिंह कहते हैं कि अक्षरा सिंह की वजह से ही ज्योति सिंह पवन से दूर हो गईं. उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाते हए कहा कि अक्षरा की वजह से ही ज्योति सिंह का घर उजड़ा है.
यह भी पढ़ें: ‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं…’, खेसारी लाल यादव ने पॉलिटिक्स से लिया संन्यास! बोले- ‘कलाकार हूं’
अक्षरा ने कही थी 100 करोड़ एलिमनी की बात
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह को सपोर्ट करते हुए नजर आई थीं. इस दौरान उनसे पवन सिंह के तलाक देने पर ज्योति सिंह की 10 करोड़ की एलिमनी की डिमांड को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर भोजपुरी अभिनेत्री ने कहा था कि एक लड़की के लिए एलिमनी जरूरी है. उनका कहना था कि शादी करके किसी को कोई ले जाता है तो उसका दायित्व बनता है. उन्होंने एलिमनी को एक लड़की का हक बताया था. उन्होंने ज्योति को अपनी जगह सही कहा था.
अक्षरा सिंह ने कहा था कि वो 10 करोड़ या फिर 20 करोड़ मांगें, उनको लगता है कि 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे, जो लड़की ने झेला है. उन्होंने ये भी कहा था कि पूरे समाज को मिलकर उन्हें एलिमनी दिलवाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कौन था ‘रामायण’ में जामवंत बना एक्टर, 39 साल से कहां हैं गायब? प्रेमानंद जी महाराज भी रहे उनके मुरीद
अक्षरा सिंह ने पवन पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का प्यार-ब्रेकअप जगजाहिर है. एक समय था जब दोनों को हर वक्त साथ देखा जाता रहता था. साथ में ढेरों फिल्में की. बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह रहते थे. लेकिन फिर पवन ने बिना अक्षरा को बताए ज्योति से शादी कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया था. फिर ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसमें करियर बर्बाद करने से लेकर जान से मारने की धमकी तक के बारे में कहा था. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट तक के आरोप लगाए थे.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
25 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
34 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
48 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
63 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
77 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
86 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
104 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
106 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
116 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines