---विज्ञापन---

भोजपुरी angle-right

‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं…’, खेसारी लाल यादव ने पॉलिटिक्स से लिया संन्यास! बोले- ‘कलाकार हूं’

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है. अभिनेता ने कहा कि पवन सिंह समेत सभी कलाकारों का सम्मान करने की बात कही.

---खबर नीचे जारी है---

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. उन्हें बेबाकी के लिए जाना जाता है. बिहार चुनाव के दौरान अभिनेता ने काफी बयानबाजी की थी. खेसारी लाल एक तरफ और इंडस्ट्री के बड़े स्टार एक तरफ थे. उन्हें बयानबाजी में घेर लिया था. ऐसे में अब खेसारी लाल का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि एक्टर ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

खेसारी लाल के इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई कि खेसारी लाल बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं. बीते दिनों ही मनोज तिवारी के बयान के बाद रितेश पांडे ने जनसुराज छोड़ दी, जिसके बाद चर्चा जोरों पर शुरू हो गई कि वो बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं. ऐसे में अब इसी कड़ी में खेसारी का नाम भी शामिल हो गया है. इस पर खेसारी ने दो टूक कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है क्योंकि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वो सच बोलने वाले इंसान हैं.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी पहुंची अस्पताल

राजनीति में नहीं आना चाहते खेसारी लाल

खेसारी लाल यादव ने बीजेपी में जाने की अटकलों पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं. वो कलाकार हैं. एक्टर ने कहा कि कलाकार ही रहने दीजिए. राजनीति में सच बोलकर काम नहीं चलता है. खेसारी ने कहा कि वो सच बोलने वाले लोग हैं. इसलिए राजनीति में नहीं आना चाहते हैं. वो जहां हैं खुश हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि पहले चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि वहां सच्चाई की जगह नहीं है. अब वह सिर्फ संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: ‘कैदियों को KBC की तरह…’, 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल यादव ने सरकार से की खास अपील

पवन सिंह के तलाक पर दिया रिएक्शन

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह तलाक को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में जब उनसे इस पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है. एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने पहले कुछ बोला था तो वो बहुत ट्रोल कए गए थे. अब कुछ नहीं कहेंगे. अभिनेता ने इमोशनली कहा कि उनकी बेटी भी है. इसलिए ऐसे मामलों पर बोलना ठीक नहीं है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 19, 2026 10:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola