Pawan Singh Birthday: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह का आज 5 जनवरी को जन्मदिन है. पवन सिंह के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वालों ने उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाइयां दी. इस बीच अब पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पवन सिंह और उनके साथ मिस्ट्री गर्ल और बहुत सारे लोग नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश करें.
नशे में धुत नजर आए पवन सिंह!
ज्योति सिंह ने पवन सिंह का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पवन सिंह को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो नशे में धुत हैं. हालांकि, न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है, लेकिन पवन सिंह को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि या तो वो नशे में हैं या फिर नींद में. वीडियो में जिस तरह से पवन सिंह झूम रहे हैं, उससे देखकर तो ऐसा ही लगता है. हालांकि, इसको कंफर्म नहीं किया जा सकता.
पवन सिंह के साथ दिखी मिस्ट्रीगर्ल
गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2025 में पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत चर्चा में रहे थे. पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. ऐसे में अब जब ये वीडियो सामने आया है, तो इसमें पवन सिंह से साथ मांग में सिंदूर लगाए एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है.
आखिर ये मिस्ट्रीगर्ल कौन हैं?
वीडियो में मिस्ट्री गर्ल ना सिर्फ नजर आ रही हैं बल्कि वो पवन सिंह का हाथ पकड़कर केक भी कटवा रही हैं. ऐसे में उनको लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर ये मिस्ट्रीगर्ल कौन हैं? लेकिन इनको लेकर जानकारी नहीं आई है. अब पवन सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 14 साल बाद टूटा रिश्ता, एलिमनी लेने से भी किया इनकार, 3 बच्चों की परवरिश कैसे करेंगी माही विज?
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
7 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
21 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
36 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
50 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
60 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
77 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
79 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
89 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
134 days agoअक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे, कौन है भेाजपुरी की महंगी स्टार?
134 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines