14 साल बाद टूटा रिश्ता, एलिमनी लेने से भी किया इनकार, 3 बच्चों की परवरिश कैसे करेंगी माही विज?

Mahhi Vij: माही विज और जय भानुशाली ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया है. दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ता को खत्म किया है. अब सवाल ये है कि क्या माही विज, जय से तलाक की एलिमनी लेंगी या नहीं?

Mahhi Vij, Jay Bhanushali

Mahhi Vij, Jay Bhanushali. image credit- social media

विज्ञापन

Mahhi Vij: माही विज और जय भानुशाली की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं, लेकिन अब सुनने में आया है कि जय से तलाक लेने के बाद माही उनसे एलिमनी नहीं लेंगी. अब सवाल ये है कि अगर माही, जय से एलिमनी नहीं लेती हैं, तो वो अपने तीनों बच्चों की परवरिश कैसे करेंगी?

माही ने एलिमनी लेने से किया इनकार

गौरतलब है कि माही और जय ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया है. कई लोगों के मन में ये सवाल आया है कि क्या अब माही, जय से एलिमनी लेंगी, तो कानूनी सूत्रों से जानकारी मिली है कि जय से अलग होने के बाद माही ने एलिमनी और मेंटेनेंस पैसा लेने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

आपसी सहमति से किया रिश्ता खत्म

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो माही और जय ने अपने रिश्ते को बहुत समय दिया और इसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन आखिरी में उन्होंने आपसी सहमति से इसे खत्म करने का फैसला किया. दोनों का मानना है कि जब चीजें वर्कआउट नहीं कर रही, तो शांति से अलग हो जाए और आगे बढ़ें.

3 बच्चों की परवरिश कैसे करेंगी माही विज?

इतना ही नहीं बल्कि आगे जानकारी देते हुए सूत्र ने ये भी कहा है कि माही ने जय से अलग होने पर अपने तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए कोई मेंटेनेंस अमाउंट नहीं लिया है. दोनों के अलग होने का फैसला म्यूचुअल था और इसलिए दोनों ही बिना किसी विवाद के इसे खत्म भी करना चाहते हैं.

करियर पर फोकस करना चाहती हैं माही विज

इसके अलावा कपल से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि तलाक का फैसला लेने से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिशें की हैं, लेकिन दोनों के रिश्तें के बीच आई दूरियां नहीं मिट पाईं और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. माही की बात करें तो माही अपने काम पर ध्यान दे रही हैं और करियर पर फोकस कर आगे बढ़ना चाहती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ