भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर अश्लीलता को लेकर मुद्दा उठता रहा है. भोजपुरी गानों की जब भी चर्चा होती है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में अश्लीलता का ही टैग आता है. भोजपुरी सितारों पर भी अश्लीलता के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया बल्कि बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर दिए. ऐसे में अब मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खेसारी लाल को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि खेसारी ने बहुत वल्गर गीत गाए हैं.
दरअसल, मनोज तिवारी ने हाल ही में क्लीयरकट से बात की और भोजपुरी में होने वाले कोल्ड वॉर से लेकर अश्लीलता खुद को लेकर भी बात की. भोजपुरी एक्टर से इस बातचीत में सवाल किया गया था, ‘पवन सिंह?’ इस पर अभिनेता ने कहा, ‘वो जो बोलता है वो करेगा. अगर वो कुछ कहेगा तो बहुत सोच समझकर कहेगा.’
यह भी पढ़ें: ‘खुली छूट दी थी…’, माधुरी दीक्षित संग रेप सीन शूट करने पर बोले गोविंद नामदेव, कहा- ‘उन्होंने बुरा नहीं माना’
मनोज तिवारी ने खेसारी लाल के गानों को बताया ‘वल्गर’
इसके साथ ही खेसारी लाल यादव को लेकर सवाल किया गया, ‘उनके गानों की सामाजिक आलोचना होती रहती है उस पर आपका नजरिया कैसा है?’ इस पर एक्टर ने भी उनकी आलोचना की और कहा, ‘ये भी आज के समय में स्टार हैं खेसारी लाल यादव. काफी दर्शक हैं श्रोता हैं उनके पास भी. लेकिन ये बात भी सही है कि इन लोगों ने वल्गर गीत भी गाया है. खेसारी जब चुनाव लड़ने आए तो सारे के सारे साए के जैसे टूट पड़े थे. इसलिए कहते हैं ना कि आदमी जो कहता है, जो सुनता है, जिंदगी भी वो पीछा नहीं छोड़ती हैं. कई आर्टिस्टों के साथ ऐसा होता है. इसलिए मैं नए आर्टिस्ट से कहता हूं कि अगर आपको बड़ी दुनिया बनानी है तो वो आज ही से सोच लो और कोई बड़ी गलती मत कर दो कि बहुत बड़ा विस्फोट हो जाए.’
गौरतलब है कि अश्लील गानों के लेकर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे स्टार्स अक्सर ट्रोल्स होते रहे हैं. ऐसे में अब मनोज तिवारी ने अश्लील गानों का ठिकरा खेसारी लाल पर फोड़ दिया है. ऐसे में अब देखना होगा कि इस पर खेसारी लाल का कैसा रिएक्शन आता है.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर के साथ बदतमीजी, लाइव इवेंट में एंकर ने पूछा ‘रेट’ तो सैंडल लेकर मारने दौड़ीं निशा उपाध्याय
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
23 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
37 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
51 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
61 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
79 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
80 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
90 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
135 days agoअक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे, कौन है भेाजपुरी की महंगी स्टार?
135 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines