Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस और दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के बीच केमिस्ट्री देखने को मिलेगा. वहीं, फिल्म के ट्रेलर में इमरान हाशमी के एक्शन सीन्स भी हैरान करते हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर में और क्या-क्या है?
फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर
फिल्म ‘आवारापन 2’ के ट्रेलर ने आते ही लोगों को दिल जीत लिया है. इसमें ना सिर्फ इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री बल्कि उनके डायलॉग भी दर्शकों को पसंद आएंगे. एक सीन में वो कहते हैं कि मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है.
शबाना आजमी ने चौंकाया
इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में शबाना आजमी भी हैं, जो नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं और दिशा पाटनी के भी कई सीन्स इसमें देखने को मिल रहे हैं, जो लोगों का दिल जीत रहे हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है, लेकिन ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने इसके कमेंट सेक्सन को भी बंद किया हुआ है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘आवारापन 2’ की कास्ट की अगर बात करें तो इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है और ये सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है. बता दें कि यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा क्योंकि 14 अगस्त को ही सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हो रही है. दोनों फिल्मों में पहले दिन ही टक्कर होगी, जिसका सीधा असर इन दोनों की कमाई पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये फिल्में कैसी ओपनिंग करेंगी अब इसका पता फिल्मों की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi की Awarapan 2 पर चली सेंसर की कैंची, बोर्ड ने दिए कई बड़े बदलाव करने के निर्देश
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
30 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
39 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
55 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines