Asha Bhosle ने आखिरी बार भी नहीं देखा था पति RD Burman का चेहरा, कहा- ‘जिंदा ही देखना चाहती हूं’

बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की आयु में हुआ है. जिसके बाद आर.डी. बर्मन के साथ उनके गहरे रिश्ते की यादें भी ताजा हो गई है. दरअसल साल 1994 में आशा ताई ने अपने पति का शव देखने से इनकार करना भी शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

asha bhosle rd burman
1 / 6

92 साल की उम्र में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली है, उनका निधन मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में हुआ है. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. बॉलीवुड एक्टर से लेकर सिंगर सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

आशा भोसले का कब हुआ निधन

आशा भोसले का कब हुआ निधन2 / 6

आज हम आपको आशा भोसले और आर.डी. बर्मन के गहरे रिश्ते के बारे में बताएंगे .आपको बता दें कि आर.डी. बर्मन का निधन साल 1994 में हुआ था आर. डी. बर्मन और आशा भोसले की जोड़ी भारतीय संगीत जगत की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक मानी जाती थी.

विज्ञापन

आशा भोसले ने कब की थी शादी

आशा भोसले ने कब की थी शादी3 / 6

दरअसल, आशा भोसले और आर.डी. बर्मन ने कई वर्षों तक एक साथ हिंदी सिनेमा में काम किया और कुछ यादगार गाने दिए हैं. हालांकि, साल 1980 में आशा भोसले और आर.डी. बर्मन ने शादी कर ली थी.

आर.डी.बर्मन का कब हुआ था निधन

आर.डी.बर्मन का कब हुआ था निधन4 / 6

लेकिन 4 जनवरी 1994 को आशा भोसले के पति आर.डी. बर्मन का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था. बता दें कि उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत सदमे में आ गया था और आशा भोसले के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था.

विज्ञापन

आर.डी.बर्मन

आर.डी.बर्मन5 / 6

अजीतभ मेमन के संस्मरण के मुताबिक, जब आशा भोसले के पति का निधन हुआ, तो वो इतनी टूट गई थी कि उन्होंने उस कमरे में जाने से इनकार कर दिया था. जहां उनके पति आर.डी.बर्मन का शव रखा हुआ था.

आशा भोसले

आशा भोसले6 / 6

आशा भोसले ने कहां, 'मैं उस कमरे में नहीं जाउंगी. मैं उसे मरा हुआ नहीं देख पाऊंगी. मैं उसे सिर्फ जिंदा देखना चाहती हुं.' आशा ताई के इस शब्द ने सभी की आंखे नम कर दी थी. उनके यह शब्द बताते हैं कि दोनों के बीच रिश्ता कितना गहरा था. इतना ही नहीं आशा भोसले कमरे के बाहर ही फूट-फूटकर रोने लगी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन