1 / 7
Zanai Bhosle. image credit- social media
Who is Zanai Bhosle: जनाई भोसले का आशा ताई के अंतिम संस्कार में रो-रोकर बुरा हाल नजर आया. आशो भोसले को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है. जनाई जैसे-तैसे खुद को संभाल रही हैं.
जनाई भोसले

2 / 7
जनाई भोसले की बात करें तो वो आशा भोसले की पोती हैं. जनाई, आशा भोसले के बेटे आनंद की बेटी हैं. इसके अलावा जनाई अपनी दादी की तरह एक सिंगर भी हैं. जनाई का बीते साल आया गाना 'केहंदी है' काफी हिट रहा था और फैंस ने इसे बेहद पसंद किया था.
एक्टिंग का शौक

3 / 7
ना सिर्फ सिंगिंग बल्कि इसके अलावा जनाई एक्टिंग का भी शौक रखती हैं. जल्द ही जनाई फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं.
दादी की विरासत

4 / 7
जनाई भोसले की अगर बात करें तो वो ना सिर्फ अपनी दादी की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं बल्कि अपनी खुद की मेहनत के दम पर भी पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

5 / 7
जनाई भोसले का अपना एक अलग फैनबेस है और सिर्फ इंस्टाग्राम पर उन्हें 402K लोग फॉलो करते हैं. जनाई इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.
जनाई ने शेयर किया था पोस्ट

6 / 7
बीते दिन यानी 12 अप्रैल को जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि उनकी दादी की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खुद को संभाला

7 / 7
अपनी दादी के अंतिम संस्कार में जनाई का बेहद बुरा हाल नजर आया और वो बुरी तरह से रोती दिखीं. हालांकि, इतने दुख के बाद भी जनाई खुद को संभालती नजर आईं.