Anupam Kher के लिए 13 अप्रैल बना 'ब्लैक डे', एक तरफ स्वर्गवासी 'बेस्ट फ्रेंड' का जन्मदिन, दूसरी तरफ आशा भोसले के निधन का गम

Anupam Kher 13th April Emotional Day: आज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए सबसे मुश्किल दिन होने वाला है. क्योंकि आज ही के दिन उनके करीबी दोस्त सतीश कौशिक का जन्मदिन होता है, जो कि इस दुनिया में नहीं है. वहीं आज ही आशा भोसले भी पंच तत्व में विलीन होने वाली हैं.

Anupam Kher 13th April Emotional Day
1 / 7
Anupam Kher 13th April Emotional Day

Anupam Kher 13th April Emotional Day: आज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए सबसे मुश्किल दिन होने वाला है. क्योंकि आज ही के दिन उनके करीबी दोस्त सतीश कौशिक का जन्मदिन होता है, जो कि इस दुनिया में नहीं है. वहीं आज ही आशा भोसले भी पंच तत्व में विलीन होने वाली हैं.  

विज्ञापन

अनुपम खेर के लिए मुश्किल भरा दिन

अनुपम खेर के लिए मुश्किल भरा दिन2 / 7

अनुपम खेर के लिए 13 अप्रैल किसी ब्लैक डे से कम नहीं है. उन्हें ये तारीख हमेशा याद रहेगी क्योंकि आज ही के दिन उनके करीबी दोस्त सतीश कौशिक का जन्मदिन है. साथ ही आज ही के दिन मशहूर गायिका आशा भोसले भी पंच तत्व में विलीन हो जाएंगी.

विज्ञापन

सतीश कौशक के लिए दुख

सतीश कौशक के लिए दुख3 / 7

सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अनुपम खेर हर साल इस दिन उन्हें याद करते हैं. वे उनके जन्मदिन को प्यार, संगीत और हंसी से मनाते हैं. दोस्त की याद में वे भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि उनका फोन कॉल और हंसी बहुत याद आती है. वे सतीश के लिए कई बार भावुक होते हुए नजर आए हैं.

आशा भोसले का अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार4 / 7

इसी बीच आशा भोसले का भी देहांत हो गया, जिससे पूरा देश शोक में है. हर कोई उनके जाने से दुखी है. आज यानी 13 अप्रैल को शाम 4 बजे उनका देह पंच तत्व में विलीन हो जाएगा. यह मौका भी अनुपम खेर के लिए दुख से भरा हुआ है.

विज्ञापन

दोस्त की याद और गम का साथ

दोस्त की याद और गम का साथ5 / 7

अनुपम खेर के लिए यह दिन दोहरी मार लेकर आया है. एक तरफ स्वर्गवासी बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक का जन्मदिन, जहां वे खुशी-खुशी यादें साझा करते हैं. दूसरी तरफ आशा भोसले जैसी महान हस्ती का जाना. अनुपम खेर ने आशा जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे संगीत की राष्ट्रीय संपदा थीं. उनका जाना एक युग का अंत है. उन्होंने आशा भोसले के परिवार के प्रति गहरा दुख जताया.

आशा भोसले के जाने का दुख

आशा भोसले के जाने का दुख6 / 7

आशा भोसले ने सात दशक से ज्यादा समय तक फिल्मों में गाया. उन्होंने हजारों गाने दिए जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं. उनकी आवाज में जादू था. कभी रोमांटिक, कभी जोशीली, कभी दर्द भरी. अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने भी उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आशा जी की विरासत हमेशा जीवित रहेगी.

विज्ञापन

सतीश कौशिक के लिए प्यार

 सतीश कौशिक के लिए प्यार7 / 7

अनुपम खेर, सतीश कौशिक और अनिल कपूर तीनों ही एक दूसरे के बड़े करीबी दोस्त थे. सतीश के जाने के बाद अनिल और अनुपम दोनों ही टूट गए थे. कई वीडियोज वायरल हैं, जिसमें अनिल कपूर और अनुपम खेर दोनों सतीश के जाने में फूट फूटकर रो रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन