10 की उम्र में बनाया करियर, 16 में हो गई थी शादी; आशा भोसले का सफर नहीं था आसान

Asha Bhosle Death: भारतीय सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं. सिंगर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सिंगर को 11 अप्रैल की शाम में मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद आज उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. चलिए आशा भोसले के सफर के बारे में जानते हैं.

asha bhosle death news
1 / 9

विज्ञापन

आशा भोसले ने 12000 गाने गाए

आशा भोसले ने 12000 गाने गाए2 / 9

आशा भोसले दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. आशा भोसले ने अपने 80 साल के करियर में 12000 से ज्यादा गाने गाए हैं. वहीं सिंगर ने ये गाने 20 भाषाओं में गाए हैं. ये ही वजह है कि आज उनका नाम अमर हो गया है.

विज्ञापन

परिवार के लिए शुरू किया करियर

परिवार के लिए शुरू किया करियर3 / 9

आशा भोसले का करियर जितना हिट रहा उतने ही स्ट्रगल से भरी उनकी पर्सनल लाइफ रही है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1943 में की थी. इस दौरान उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का निधन हो गया था. परिवार को संभालने के लिए आशा भोसले भी अपने बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना गाने लगीं.

10 की उम्र में गाया पहला गाना

10 की उम्र में गाया पहला गाना4 / 9

साल 1943 में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं आशा भोसले उस दौरान महज 10 साल की थीं. उन्होंने पहला गाना एक मराठी फिल्म के लिए गाया था. सिंगर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था और अपना एक्सपीरियंस भी बताया था. सिंगर ने बताया था कि वो अपने पहले गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान काफी डरी हुई थीं.

विज्ञापन

आशा भोसले का बॉलीवुड डेब्यू

आशा भोसले का बॉलीवुड डेब्यू5 / 9

आशा भोसले ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1948 में की थी. इस दौरान उन्होंने 'चुनरिया' मूवी के लिए पहला गाना गया था. इसके बाद उनकी आवाज को पसंद किया गया और उन्होंने घर चलाने के लिए कई छोटी फिल्मों में भी गाना गाया.

16 की उम्र में रचाई शादी

16 की उम्र में रचाई शादी6 / 9

आशा भोसले की लाइफ तब बदल गई थी जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपनी बहन के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी रचा ली थी. सिंगर के इस फैसले से उनके परिवार के लोग काफी नाराज हुए थे. लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की.

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ में हुई उथल-पुथल

पर्सनल लाइफ में हुई उथल-पुथल7 / 9

जहां एक तरफ साल 1957 में एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ सक्सेसफुल होने लगी थी, तो वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मचने लगी थी. आशा भोसले और उनके पति के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे और उन्होंने अपने बच्चों के साथ अपने पति का घर छोड़ दिया.

आशा भोसले ने दिग्गज सिंगर्स के साथ गाया गाना

आशा भोसले ने दिग्गज सिंगर्स के साथ गाया गाना8 / 9

1950 से लेकर 1980 के दशक तक आशा भोसले ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. सिंगर ने मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, जैसे महान गायकों के साथ गाना गाकर साबित किया कि वो किसी से कम नहीं हैं. वहीं उन्होंने पति से अलग होकर अपने बच्चों की परवरिश भी खुद ही की.

विज्ञापन

आशा भोसले की दूसरी शादी

आशा भोसले की दूसरी शादी9 / 9

आशा भोसले ने अपनी पर्सनल लाइफ को सुधारने के लिए संगीतकार आर डी बर्मन से दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी भी चल नहीं सकी और 80 के दशक के अंत में उनका तलाक हो गया. हालांकि इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन