Asha Bhosle Love Story: 20 साल का सब्र, एक ऑटोग्राफ की चाहत...जिसने शुरू किया आशा भोसले और पंचम दा की अनोखी प्रेम कहानी
RD Burman and Asha Bhosle Love Story: आशा भोसले की लव स्टोरी इतनी वायरल है कि देश का बच्चा बच्चा जानता है कि आशा ताई, मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पंचम दा के लिए कितनी दीवानी थीं. उनके प्यार के लिए आशा ने सारी हदें पार कर दीं. आज भी उनकी लव स्टोरी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है.

RD Burman and Asha Bhosle Love Story: आशा भोसले की लव स्टोरी इतनी वायरल है कि देश का बच्चा बच्चा जानता है कि आशा ताई, मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पंचम दा के लिए कितनी दीवानी थीं. उनके प्यार के लिए आशा ने सारी हदें पार कर दीं. आज भी उनकी लव स्टोरी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है.
आशा भोसले का निधन
2 / 9मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने 12 अप्रैल 2026 को आखिरी सांसें भरी. आज यानी 13 अप्रैल 2026 को आंतिम संस्कार होगा. इस बीच उनकी दमदार लवस्टोरी काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने RD Burman के लिए सारी हदें पार कर दी थी. (Credit- Pinterest)
आशा भोसले की लव स्टोरी
3 / 9आशा भोसले की पर्सनल लाइफ काफी विवादों से भरी रही है. उन्होंने प्यार के नए माप-दंड स्थापित किए. उनकी 2 शादियां हुई हैं, जिसमें उनकी दूसरी शादी काफी चर्चित रही. RD Burman के साथ उनकी लव स्टोरी आज भी याद की जाती है. (Credit- Pinterest)
आशा भोसले और पंचम दा का रिश्ता
4 / 9आशा भोसले और राहुल देव बर्मन (पंचम दा) की पहली मुलाकात 1956 में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई थी. उस समय आशा मात्र 23 साल की मशहूर गायिका थी. उस समय पंचम दा की उम्र उनसे काफी कम थी. वे सिर्फ 17 साल के थे. (Credit- Pinterest)
पंचम दा ने मांगा ऑटोग्राफ
5 / 9एस.डी. बर्मन के बेटे आर डी बर्मन आशा भोसले के बड़े फैन थे. उन्होंने रेडियो पर आशा जी के मराठी नाट्य संगीत को सुना था और उनके बड़े प्रशंसक बन गए थे. उन्होंने घबराते हुए आशा जी से ऑटोग्राफ मांगा था. आशा जी उन्हें चश्मे वाला "दुबला-पतला कॉलेज का लड़का" समझती थीं. (Credit- Pinterest)
आशा की पहली शादी में दरार
6 / 9इससे पहले आशा ने पहले ही घर से भागकर गणपति भोसले संग शादी की थी. जिनसे उनके 3 बच्चे भी हुए. लेकिन 1960 में घरेलू हिस्सा के कारण उनका पहला रिश्ता टूट गया. वह समय आशा के लिए मुश्किलों से भरा था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. (Credit- Pinterest)
आर डी बर्मन से दोस्ती
7 / 9इस दौरान आशा अपने करियर पर फोकस कर रही थी. तभी उनकी मुलाकात फिर आर डी बर्मन से होती है. उनकी पेशेवर जोड़ी 1966 की फिल्म 'तीसरी मंजिल' के गाने "आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा" से सुपरहिट हुई. बता दें कि आर डी बर्मन आशा जी को बेहद पसंद करते थे. (Credit- Pinterest)
20 साल का इंतजार
8 / 9आशा जी पहले से ही शादीशुदा थी, इसीलिए कभी आर डी बर्मन ने उतना ध्यान नहीं दिया. लेकिन 1960 में उनकी शादी टूटने के बाद आर डी बर्मन और आशा जी करीब आने लगे. पहले ऑटोग्राफ से लेकर 20 साल के इस इंतजार में आर डी बर्मन का प्यार और भी मजबूत हो चला था. (Credit- Pinterest)
47 साल में हुई दोबारा शादी
9 / 9आर डी बर्मन से आशा से दोबारा शादी करने का प्रस्ताव रखा. उस समय आशा 47 साल की थी. लेकिन समाज के सारे नियम तोड़कर दोनों ने शादी रचाई और आर डी बर्मन की आखिरी सांस तक दोनों साथ रहे. बर्मन आशा जी से 6 साल छोटे थे. लेकिन उनके प्यार ने सारी बाधाएं तोड़ दी थी. (Credit- Pinterest)