हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Arjun Kapoor ने दिखाई फैंस के लिए दरियादिली, बोले- 'जबतक सेल्फी नहीं होएगा मैं नहीं जाउंगा..

विज्ञापन

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बी-टाउन से कई सेलेब्स को भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचते हुए देखा गया। इन्हीं में से एक हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), जिन्हें थिएटर में मीडिया की भीड़ ने घेर लिया।

अभी पढ़ें – एक्साइटमेंट में आकर फैन ने ऋतिक रोशन संग की ऐसी हरकत, एक्टर का फूटा गुस्सा

इस दौरान कई फैंस भी वहां पहुंच गए और उनसे सेल्फी की डिमांड करने लग गए। इस पर अभिनेता तो जो रिएक्शन दिया उसका वीडियो काफी वायरल (Arjun Kapoor Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

पीवीआर जुहू में ‘ब्रह्मास्त्र’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Video) को मीडिया से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता का वीडियो साझा किया है, जिसमें मीडिया की भीड़ को शांत करवाते हुए देखे जा सकते हैं।

एक्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘पिक्चर स्टार्ट हो गई है भाई थोड़ा शांति रखो हम लेट हो गए हैं’। इतना ही नहीं इसके बाद मीडियाकर्मी में से किसी एक को फैंस को अंदर जाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है, जिसपर अर्जुन का जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

एक पैपराजी को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘सेल्फी हटाओ। सर लेके जाओ इनको सबको’ ये सुनते ही अर्जुन कहते हैं, ‘जबतक सेल्फी नहीं होएगा मैं नहीं जाउंगा। मत बोलो ये सब’। अर्जुन कपूर ने इस दौरान बैंगनी रंग की शर्ट के साथ ब्लैक जीन्स और ब्लैक शेड्स कैरी किया। वहीं माथे पर ब्लैक कैप के साथ अपना लुक पूरा किया।

अभी पढ़ें – Arjun Kapoor ने दिखाई फैंस के लिए दरियादिली, बोले- ‘जबतक सेल्फी नहीं होएगा मैं नहीं जाउंगा..

विज्ञापन

नेटिजेंस अर्जुन कपूर के इस वीडियो को देख जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में देखा गया था। इसमें वो जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अब वो भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘लेडी किलर’ में नजर आएंगे।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola