एक्साइटमेंट में आकर फैन ने ऋतिक रोशन संग की ऐसी हरकत, एक्टर का फूटा गुस्सा

HRX
विज्ञापन

मुंबई: अपने शांत रवैये के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इस वक्त अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता एक वीडियो काफी वायरल (Hrithik Roshan Viral Video) हो रहा है।

इसमें उन्हें एक फैन पर बरसते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप में एक फैन द्वारा जबरदस्ती उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने बेटों के साथ फिल्म देख कर लौट रहे थे, जब यह घटना हुई। पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक्टर का गुस्सा फूटते (Hrithik Roshan anger video) हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में एक फैन को ऋतिक के सेक्योरिटी गार्ड्स को धकेलते हुए सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ऋतिक अपनी गाड़ी के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वो खड़े होकर देख रहे थे कि उनके बेटे सुरक्षित रूप से कार में बैठ जाएं, तभी इस फैन ने सिक्योरिटी को तोड़ते हुए सेल्फी लेने की कोशिश की।

विज्ञापन

वीडियो में जैसे ही ये शख्स सुरक्षाकर्मियों के घेरे को तोड़ता है, ऋतिक उस पर चिल्लाने लग जाते हैं। उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है, “क्या कर रहा है तू?” अगले ही पल वह कार में सवार बैठकर चले जाते हैं। बता दें, कुछ हफ्तों पहले शाहरुख खान के साथ भी ऐसा ही एक मामला एयरपोर्ट पर हुआ था, जब एक फैन ने सेल्फी लेने के लिए शाहरुख का हाथ खींच लिया। शख्स के इस व्यवहार से शाहरुख थोड़े असहज हो गए, जिसके बाद बेटे आर्यन खान ने उन्हें सम्हाला।

विज्ञापन

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक रोशन सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को पहले ही उत्साहित कर दिया है। ‘विक्रम वेधा’ के अलावा, ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ