Contestants Wants To Leave Bigg Boss House: इन दिनों ‘टाइगर 3’ स्टार सलमान खान (Salman Khan) का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के साथ काफ दिलचस्प होता जा रहा है। हर दिन शो में नए-नए टास्क के साथ-साथ झगड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में शो में कई कंटेस्टेंट नोमिनेट हैं, जिनमें अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, सनी आर्य, फिरोजा खान और अनुराग डोभाल का नाम शामिल है।
हालांकि, इन कंटेस्टेंट्स में से कुछ ऐसे भी हैं जो खुद बिग बॉस का घर छोड़कर जाना चाहते हैं और ये कोई पहला मौका नहीं है। बिग बॉस के पिछले कई सीजन में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रहे हैं जो करोड़ों की रकम चुका कर बिग बॉस के घर से बाहर जाना चाहते थे।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal)
‘बिग बॉस 17’ में नजर आ रहे कंटेंट क्रिएटर यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग ने हाल के एपिसोड में बिग बॉस के घर बाहर जाने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने बिग बॉस से कहा, ‘अगर आप मुझे बिना किसी पेनल्टी के यहां से जाने दें तो मैं ये सब करने में सक्षम नहीं हूं। मैं ये शो छोड़ना चाहता हूं’।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)
बिग बॉस 17 के घर अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन दोनों के बीच जबरदस्त झगड़े देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस ने शो से बाहर जाने की इच्छा जताते हुए कहा था कि चाहे उनको पैसा भरना पड़े, लेकिन वो इस शो से बाहर जाना चाहती हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन से कहा था, ‘वो इस शो को छोड़ने के लिए 4 करोड़ देने के लिए तैयार हैं’।
कुशाल टंडन (Kushal Tandon)
‘बिग बॉस 7’ में नजर आ चुके एक्टर कुशाल टंडन का नाम भी लिस्ट में शामिल है। एक एपिसोड के दौरान उनकी और तनीषा की खूब लड़ाई हो गई थी। एक्टर ने इस झगड़े को लेकर बिग बॉस से भी बात करने की कोशिश की थी, लेकिन जब बिग बॉस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो एक्टर ने बिग बॉस के घर से निकलने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुंकार भरेगी Tiger 3? इतने करोड़ में फाइनल हुई डील
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
‘बिग बॉस 14’ में नजर आ चुकी रुबीना इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने भी बिग बॉस के घर से बाहर आने की इच्छा जताई थी। एक बार सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को लेकर मजाक कर दिया था, जिससे रुबीना भड़क गईं और उन्होंने शो छोड़ने की बात कही थी।
सपना चौधरी (Sapna Chaudhary)
हरियाणावी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुकीं सपना ने एक बार एक कंटेस्टेंट से कहा था कि वो शो छोड़ना चाहती हैं, क्योंकि घर में जो कुछ भी हो रहा था वो उससे तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं। (Contestants Wants To Leave Bigg Boss House)
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
14 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
33 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
21 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines