ब्लॉकबस्टर! सलीम-जावेद की जोड़ी OTT पर भी सुपरहिट, सालों बाद फिर से छाए 'एंग्री यंग मेन'

Angry Young Men Public Reaction: सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया है। सलीम-जावेद की बनाई गई डॉक्यूमेंट्री “एंग्री यंग मैन” को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

Angry Young Men Public Reaction

Angry Young Men Public Reaction

Angry Young Men Public Reaction: बॉलीवुड के लीजेंड राइटर्स सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। सलीम-जावेद की बनाई गई डॉक्यूमेंट्री “एंग्री यंग मैन” अब अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है और इसे लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक रही हैं। सलीम-जावेद बॉलीवुड के दिग्गज लेखक-निर्देशक की जोड़ी है जिसने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं और अब उनकी जिंदगी और कामकाजी सफर पर आधारित ये डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को खासा प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन

क्रिटिक्स ने सीरीज को बताया ब्लॉक बस्टर

सलीम-जावेद की लाइफ पर बेस्ट इस डॉक्यूमेंट्री को क्रिटिक्स की तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। जहां एक तरफ फैंस की तरफ से सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं क्रिटिक्स की ओर से सीरीज को काफी अच्छे नंबर्स मिले हैं। पिंकविला की ओर से डॉक्यूमेंट्री को 5 में से 4 स्टार्स दिए गए हैं वहीं कोई-मोई की तरफ से भी इस सीरीज को 4 स्टार्स मिले हैं। फिल्मफेयर की बात करें तो इसे 5 में से 4.5 स्टार्स मिले हैं। साफ है इस सीरीज को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से भी अच्छा रिव्यू मिला है।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में शामिल हुए सितारे

डॉक्यूमेंट्री की रिलीज के मौके पर एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें कई प्रमुख सितारे शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान ने भी डॉक्यूमेंट्री की स्ट्रीमिंग को लेकर अपडेट्स शेयर किए। डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर और पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर चुका था, और इसके रिलीज होते ही इसकी चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन

फैंस की डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर प्रतिक्रिया

“एंग्री यंग मैन” की रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर आप सीरीज देखने के मूड में नहीं हैं, तो ये डॉक्यूमेंट्री जरूर देखें। इससे आप सलीम-जावेद की फिल्मों की अनूठी पहचान को समझ सकेंगे।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, “सब कुछ छोड़िए और इस डॉक्यूमेंट्री को देखिए। ये न केवल सलीम-जावेद की कला का सम्मान है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा को भी दिखाती है।”

विज्ञापन

कई लोगों ने इसे एक ब्लॉकबस्टर डॉक्यूमेंट्री करार दिया है। एक यूजर ने इसे ‘शानदार’ बताते हुए कहा, “सलीम-जावेद के बच्चों ने जिस तरह से अपने पिता की कहानी को प्रस्तुत किया है, वो अविश्वसनीय है। ये डॉक्यूमेंट्री सही मायनों में एक मिसाल है। मैं इसे बार-बार देखना चाहूंगा।”

विज्ञापन

सलीम-जावेद की शानदार फिल्में

सलीम-जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई कालजयी फिल्में दी हैं जिनमें “अंदाज”, “हाथी मेरे साथी”, “सीता और गीता”, “जंजीर”, “शोले”, “दीवार”, “डॉन”, “त्रिशूल”, “काला पत्थर”, “दोस्ताना”, “क्रांति” और “मिस्टर इंडिया” जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। उनकी लेखनी ने न सिर्फ बॉलीवुड की दिशा बदल दी बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नई पहचान बनाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ