Alia Ranbir Daughter Video: क्या यही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? यहां देखें

Alia Ranbir Daughter: क्या यही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? यहां देखें

Alia Ranbir Daughter: क्या यही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? यहां देखें

विज्ञापन

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माता-पिता बन चुके हैं और फिल्हाल पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। फैंस इस बात को लेकर जितने खुश हैं उससे कहीं ज्यादा उत्साहित उनके बेटी (Alia Ranbir Daughter) का चेहरा देखने के लिए हैं। इस बीच आलिया भट्ट की एक नवजात बच्चे के साथ तस्वीर वायरल हो रही है।

कपल ने ने रविवार को एक बेटी का स्वागत किया। ऐसे में वायरल हो रही है आलिया (Alia Bhatt daughter Pic) और बच्ची की तस्वीर इस बात का दावा कर रही है कि ये आलिया और रणबीर की बच्ची की तस्वीर है। पिक्चर में आलिया भट्ट लेटी हुई देखी जा सकती हैं और उन्होंने नवजात बच्ची को सीने से लगा रखा है।

Advertisment

 

https://www.instagram.com/p/Ckn2cP3vG4D/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

इतना ही नहीं इनके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में बच्ची के साथ आलिया हैं। हालांकि, ये तस्वीरें नकली हैं। कपल ने अभी तक अपनी बेटी की कोई भी फोटो या वीडियो साझा नहीं की है और ये मॉर्फ्ड तस्वीरें हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रणबीर जहां किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, वहीं आलिया ने अपनी तरफ से खुशखबरी साझा करते हुए केवल एक शेर के परिवार की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ बेटी के जन्म की खुशखबरी लिखी हुई है। क्रिएटिव में आलिया ने लिखा, “और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में – हमारा बच्चा यहाँ है … और वह कितनी जादुई लड़की है (दिल इमोजी)।

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल 14 अप्रैल को मुंबई स्थित अपने घर पर शादी की थी। इसके बाद उन्होंने जून महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और 6 नवंबर, रविवार को अपनी बेटी का स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ