मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ (Brahmastra Part One:Shiva) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने कैरेक्टर के मुताबिक, फिल्म को लेकर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डायलॉग्स से लेकर केरेक्टर्स मीम्स की भरमार देखने को मिल रही है। इस बीच सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर चांदनी (Social Media Influencer Chandani Mimic) एक बार फिर आलिया भट्ट की मिमिक्री के साथ वापस आ गई हैं।

विज्ञापन

मिमिक्री आर्टिस्ट ने फिल्म से आलिया भट्ट (Alia Bhatt Isha Character) के कैरेक्टर ईशा की नकल करते हुए खुद का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो को मिमिक्री आर्टिस्ट चांदनी ब्रह्मास्त्र से ईशा (Chandani Mimic recreates isha from Brahmastra) के किरदार को दोहराती हैं।

विज्ञापन

अपने ऑन-स्पॉट इंप्रेशन के लिए जानी जाने वाली चांदनी (Alia Bhatt Shiva Dialogue) को फिल्म ईशा के डायलॉग्स दोहराते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वो कहती हैं, ‘शिवा…शिवा….लाइट आ रही है शिवा….।’ इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए चांदनी ने लिखा, ‘ईशा तुम्हारा बटन है।’

विज्ञापन

इंटरनेट पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, अबतक इसे 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 2.5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें, चांदनी इससे पहले भी कई बार आलिया भट्ट की मिमिक्री करती देखी गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके 1 लाख 49 हजार फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

नेटिजेंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करवा रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मुझे अब फिल्म देखने की जरूरत है। इसके लिए शुक्रिया!” साथ ही हंसते हुए इमोजीस भी ड्रॉप किए। एक अन्य ने लिखा, “हाहाहा, आपने ‘शिवाआआआ’ को याद किया!” एक और यूजर ने लिखा, “मैं फिल्म से भी ज्यादा आपके कॉन्टेंट का इंतजार कर रहा था” ।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ