Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फैंस को दिया बड़ा झटका, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Urfi Javed Latest Post: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। डिजिटल वर्ल्ड में उर्फी ने खास मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। उर्फी अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो (Urfi Javed Video) फैंस के साथ साझा करती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देख यूजर्स हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर:
अपने लेटेस्ट पोस्ट में उर्फी जावेद (Urfi Javed Post) ने लिखा, ‘बहुत मजलूम हैं दुनिया में, बहुत गम है दुनिया में, एक हम भी और सही… मरने के बाद जन्नत मिले ठीक, वरना दोजख तो हमने देख ली है, एक दोजख और सही।’ उर्फी की कविता की ये चंद लाइन बेहद प्यारी हैं। इसके साथ उर्फी ने लिखा, ‘यह सदियों पहले लिखा था, मैं बहुत पहले कविता और गाने लिखा करती थी।’

उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में उनके अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता हैं। फैंस के साथ उर्फी अक्सर अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल शेयर करती हैं।एक्ट्रेस के स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में भी छाए हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ की थी। रणवीर की तारीफ सुन उर्फी ने भी आभार जताया था।
अभी पढ़ें – Brahmastra: इस टीवी स्टार ने ‘ब्रह्मास्त्र’ को बताया ‘छोटा कदम’, फिल्म को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को हाल ही में अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ सहित कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: