Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो के सामने आते ही उन सभी अफवाहों पर विराम लग गया, जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की बात कही जा रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से साफ ही कपल के बीच में सब कुछ ठीक है और दोनों के अलग होने की खबरें महज अफवाहें हैं, जो एक बार फिर से झूठी निकली हैं। इस बीच अभिषेक ने कुछ ऐसा किया, जिससे साबित हो गया है कि वो एक परफेक्ट हसबैंड हैं और अपनी वाइफ का पूरा ख्याल रखते हैं।
ऐश्वर्या के दुपट्टे को संभालते दिखे अभिषेक
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के स्कूल के अंदर जा रही हैं। इस दौरान उनका दुपट्टा नीचे जमीन पर गिर रहा होता है, जिसे गॉर्ड उठाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ यानी ऐश्वर्या के दुपट्टे को संभालते नजर आते हैं। साथ ही वो उस दुपट्टे को पकड़कर रखते हैं, जब तक ऐश्वर्या संभाल नहीं लेती।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बेहद खुश हैं और साथ में कमाल लग रहे हैं। वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी राय भी देना शुरू कर दिया है। अब जाहिर है कि इतने दिन से कपल के अलगाव की खबरें आ रही थी, तो लोग तो इस पर जरूर रिएक्ट करेंगे।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि अभिषेक जिस तरह से ऐश्वर्या को प्रोटेक्ट कर रहे हैं, वो सच में दिल छूने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सच में दोनों में बहुत प्यार है। एक और यूजर ने कहा कि दोनों को किसी की नजर ना लगे। एक अन्य ने लिखा कि अभिषेक हमेशा ही ऐश्वर्या का ख्याल रखते हैं। इस तरह से अब यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
झूठी हैं अलगाव की अफवाहें
गौरतलब है कि बीते लंबे टाइम से दोनों के अलगाव की अफवाहें तूल पकड़े हुए थी। दोनों को लेकर कुछ ना कुछ बातें सुनने में आ ही जाती थी, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी रूमर्स पर विराम लग गया है और कपल के फिर से साथ दिखने पर हर कोई बेहद खुश है।
यह भी पढ़ें- Digvijay Rathi हुए बेघर, Bigg Boss 18 में फिर हुआ खेला?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
40 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines