Aamir Khan, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। जबसे फिल्म रिलीज हुई है, तबसे ही फिल्म जमकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है और अभी तक भी पकड़ बनाकर रखी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर मोट छापे हैं और अब ये फिल्म ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। इस बीच अब आमिर खान ने भी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को बधाई दी है।
आमिर खान ने दी बधाई
दरअसल, अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई दी है। मंगलवार को उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म को इसकी सक्सेस की बधाई दी है। अपने पोस्ट में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने लिखा कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ की पूरी टीम को फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के लिए AKP की ओर से बहुत-बहुत बधाई, आपको हमेशा सफलता की कामना करता हूं।
अल्लू अर्जुन ने किया रिप्लाई
आमिर के इस पोस्ट पर अल्लू अर्जुन ने भी रिप्लाई किया है और कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। AKP की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्म के मेकर माइथ्री मूवी मेकर्स ने भी लिखा कि धन्यवाद, @AKPPL_Official। #Pushpa2TheRule की सफलता हमारे भारतीय सिनेमा की बड़ी बात है। AKP आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।
‘पुष्पा 2’ ने की धमाकेदार कमाई
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस को लूटने की कसम खा रखी है और फिल्म कमाल की कमाई कर रही है। फिल्म ने 25 दिनों में 1760 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इसके अलावा अगर आमिर खान की ‘दंगल’ की बात करें तो इसने भी बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था, जो ‘पुष्पा 2’ तोड़ सकती है।
फिल्म ‘दंगल’ का कलेक्शन कितना?
साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। इस फ़िल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम, दिवंगत सुहानी भटनागर, साक्षी तंवर और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं। Sacnilk.com के अनुसार, दंगल ने दुनिया भर में 2070.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे ‘पुष्पा 2’ ज्यादा दूर नहीं है। देखने वाली बात होगी कि क्या अल्लू अर्जुन की फिल्म इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai से Salman Khan तक… 2024 में स्क्रीन पर नहीं दिखे ये स्टार्स
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
4 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
6 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
7 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
9 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
9 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
10 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines