Munmun Dutta Reaction On Engagement Rumours: टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए कुछ देर पहले एक बड़ी चटपटी और मसालेदार खबर सामने आई। ऐसा कहा गया कि बबीता जी ने टप्पू से गुपचुप सगाई कर ली है। यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा चुके एक्टर राज अनादकट (Raj Anadkat) की सगाई की खबर हाल ही में सामने आई है। ये खबर बाहर आते ही खलबली मच गई। हर कोई हैरान रह गया कि क्या ये वाकई सच है।
बबीता जी ने टप्पू से गुपचुप की सगाई?
ऐसे में अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है ये तो खुद एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने रिवील कर दिया है। इन खबरों पर अब फाइनली एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आ चुका है। उन्होंने क्या कहा है ये सुनकर एक बार फिर फैंस चौंक जाएंगे। ये एक दिन में दो बार झटके लगने जैसा है। दरअसल, कुछ देर पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि मुनमुन दत्ता जल्द ही राज अनादकट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दोनों के परिवार ने इनके रिश्ते को सहमति भी दे दी है और इतना ही नहीं परिवार की मौजूदगी में इस महीने की शुरुआत में कपल ने गुजरात के वडोदरा में एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी भी पहना दी।
मुनमुन दत्ता ने सगाई की रूमर्स पर किया रिएक्ट
इस खबर के आते ही फैंस सरप्राइज रह गए। इस पर कुछ लोगों के लिए विश्वास कर पाना मुश्किल हो गया तो कोई खुशी से झूमता नजर आया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। दरअसल, काफी समय से मुनमुन और राज की डेटिंग रूमर्स उड़ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जब से राज ने ये शो ज्वाइन किया था तब से ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, कभी भी इन दोनों ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है और अब सीधा इनकी सगाई और शादी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ऐसे में अब खुद मुनमुन ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी और इस खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Animal Sucess Impact: Triptii Dimri ने Bhool Bhulaiyaa 3 के लिए कितनी वसूली फीस?
मुनमुन ने बताया सच
उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत में इन रूमर्स को झूठा बताया है। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए मुनमुन ने अपनी सगाई रचाने की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ये एकदम बकवास, फेक और ऊटपटांग खबर है। इसमें सच का एक कतरा भी नहीं है। इतना ही नहीं मुनमुन ने गुस्से में ये भी बोला है कि वो इन फेक खबरों पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहती क्योंकि ये बार-बार होता ही रहता है। अब उनके इस बयान से साफ हो गया है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें झूठी हैं और उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
यह खबर अभी अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
2 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
39 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
71 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
191 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
213 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
311 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
317 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
337 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
339 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
363 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines