International Women’s Day Laapataa Ladies: इंटरनेशनल वीमेन्स डे (International Women’s Day) 8 मार्च को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास मौके पर आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव महिलाओं के लिए खास तोहफा ला रही हैं। उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
खुशखबरी यह है कि इस फिल्म को मात्र 100 रुपये में नजदीकी सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। बता दें कि थिएटर्स में और ज्यादा भीड़ बढ़ाने के लिए मेकर्स ने यह प्लान बनाया है। साथ ही जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म की मांग को देखते हुए ‘लापता लेडीज’ के टिकट्स भी बढ़ा दिए हैं।
मात्र 100 रुपये का टिकट
बता दें कि किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जियो स्टूडियो की ओर से प्रस्तुत यह फिल्म एक अवॉर्ड विनिंग कहानी पर बेस्ड है, जिसे बिप्लब गोस्वामी ने लिखा है। फिल्म की रिलीज के बाद इसे दर्शकों का अच्छा-खास रिस्पांस मिला है। वहीं अब फिल्म का टिकट मात्र 100 रुपये होने से लोग ज्यादा से ज्यादा फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Shaitaan Advance Booking: रिलीज से पहले Ajay Devgn की मूवी ने जानें कितने कमाए?
किरण राव ने किया डायरेक्ट
‘लापता लेडीज’ को आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने डायरेक्ट किया है, जबकि आमिर खान और ज्योति देशपांडे फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। वहीं इसके डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान और किरण राव ने ‘लापता लेडीज’ का जमकर प्रमोशन किया था।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘लापता लेडीज’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालें तो यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अब तक 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट आंकड़ों की बात करें तो ‘लापता लेडीज’ ने ओपनिंग डे पर 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन 1.45 करोड़, तीसरे दिन 1.7 करोड़, चौथे दिन 0.5 करोड़ और 5वें दिन फिल्म का आंकड़ा 0.55 करोड़ रुपये रहा है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines