Bharti Singh On The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपनी पलटन के साथ लौट रहे हैं। उनका नया कॉमेडी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) आपको हंसाने के लिए लौट रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया था। शो में पूरे 7 साल के बाद सुनील ग्रोवर वापसी करेंगे लेकिन भारती सिंह (Bharti Singh) नजर नहीं आएंगी। ऐसा क्यों हुआ इसका खुलासा खुद कॉमेडी क्वीन ने कर दिया है।
प्रोमो में दिखाई दी पूरी स्टार कास्ट
बता दें कि पिछले दिनों ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर दिखाई दिए थे। इसके अलावा शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी नजर आईं लेकिन फैंस की नजरें भारती सिंह को ढूंढती रहीं। दरअसल, भारती सिंह इस बार शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। इसकी वजह जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें: क्या पति Virat Kohli से दूर नहीं रह पा रहीं Anushka Sharma? जल्द लौटेंगी इंडिया!
भारती सिंह ने बताई वजह
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने कपिल शर्मा के शो को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका कोई इरादा नहीं है कि वो शो का हिस्सा बनें। अगर कुछ खास होता है तो वह शो को ज्वाइन कर सकती हैं। भारती ने कहा, ‘अभी मैं कपिल भाई का शो ज्वाइन नहीं कर रही हूं। मैं अपने प्रोजेक्ट्स, पॉडकास्ट और डांस दीवाने में बिजी हूं।’
क्या शो से नहीं आई कॉल?
भारत सिंह ने इंटरव्यू में आगे बताया कि, ‘मेरा बिजी शेड्यूल है लेकिन शो की तरफ से मुझे कॉल आया तो मैं जरूर जाऊंगी। मैं काम की वजह से कपिल भाई के शो का हिस्सा नहीं बन रही हूं। आगे चलकर मुझे बुलाया जाता है तो मैं जाना चाहूंगी। हालांकि इससे हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। मेरी और कपिल भाई की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है।’
शो में ये होंगे पहले गेस्ट
गौरतलब है कि भारती सिंह इससे पहले कपिल शर्मा शो के कई सीजन का हिस्सा बन चुकी हैं। शो में उनके किरदार को फैंस काफी पसंद करते आए हैं। इस बार शो में नहीं होने से लोगों को उनकी कमी खल सकती है। वहीं ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की बात करें तो यह शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है। शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर रणबीर कपूर और नीतू कपूर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines