Mr. Faisu कर रहे शादी? भारती-हर्ष के शो पर किया खुलासा, जानें कौन होगी फैजल की दुल्हनिया

Mr. Faisu Reveals About his Wedding Plans: सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर बात की। फैजू ने यह भी बताया कि वह कब शादी कर रहे हैं।

Faisal Shaikh

Mr. Faisu Reveals About his Wedding Plans. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो कर चुके फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू (Faisal Shaikh) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। यहां उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में वह कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) के पॉडकास्ट शो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की। साथ ही बताया कि वो कब शादी कर रहे हैं और और उनके लिए लड़की कौन तलाश रहा है।

विज्ञापन

कब शादी करेंगे मिस्टर फैजू?

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में मिस्टर फैजू ने अपनी शादी के प्लान पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि उनका शादी को लेकर क्या प्लान है तो सोशल मीडिया स्टार ने कहा कि वो करीब डेढ़ साल के अंदर शादी कर लेंगे। फैजू ने कहा, ‘शादी का सीन है… इंशाअल्लाह एक या डेढ़ साल में हो ही जाएगी।’

कैसी होगी होने वाली दुल्हनिया?

जब हर्ष लिंबाचिया ने पूछा कि उन्हें कैसी लाइफ पार्टनर चाहिए तो मिस्टर फैजू ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरी अम्मी ने मुझे खासतौर पर सिखाते हुए भेजा है कि शो में लड़की के बारे में बात नहीं करनी है।’ फिर उनसे पूछा गया कि उन्हें होने वाली वाइफ के बारे में कुछ तो पता ही होगा कि वो कैसी है? कहां की रहने वाली है? इस पर मिस्टर फैजू ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है… मेरी अम्मी ने लड़की देखी है।’

विज्ञापन

फैजू ने याद दिलाई होस्टिंग की बात

उधर, शादी की चर्चा के बीच मिस्टर फैजू ने भारती और हर्ष को होस्टिंग की बात भी याद दिलाई। उन्होंने कहा, ‘भूलो मत भारती दीदी.. मैंने आपको बोला था कि आप शादी में आ रहे हो और आपने कहा था कि मैं होस्ट करूंगी।’ इस पर भारती ने जवाब देते हुए कहा, ‘वह और उनके पति हर्ष जरूर आएंगे और शादी को होस्ट भी करेंगे।’ बता दें कि मिस्टर फैजू, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

विज्ञापन

इस एक्ट्रेस संग जुड़ चुका नाम

आपको बता दें कि मिस्टर फैजू का नाम एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर के साथ जुड़ चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अफेयर की चर्चा कई बार सामने आई। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया। दोनों ने साथ में म्यूजिक वीडियो किए हैं। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी में भी दोनों ने एक साथ एंट्री ली थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो मिस्टर फैजू ‘लॉन्ग ड्राइव विद मिस्टर फैजू’ नाम से अपना एक शो चलाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ