क्या पति Virat Kohli से दूर नहीं रह पा रहीं Anushka Sharma? जल्द लौटेंगी इंडिया!

Anushka Sharma Will Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फरवरी में बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से एक्ट्रेस दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अनुष्का जल्द ही इंडिया लौट सकती हैं। इसके पीछे एक खास वजह बताई जा रही है।

anushka sharma

Anushka Sharma Will Return India

Anushka Sharma Will Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। 15 फरवरी 2024 को अनुष्का और विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे ‘अकाय’ का वेलकम किया था। IPL 2024 के चलते विराट की वतन वापसी हो चुकी है। बीते दिन RCB की जीत के बाद क्रिकेटर ने वाइफ अनुष्का से साथ वीडियो कॉल पर बात की थी, उनके एक्सप्रेशन से लग रहा था कि क्रिकेटर अपने बेबी बॉय से बात कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। अब खबर है कि पति के बाद अनुष्का शर्मा भी इंडिया लौट सकती हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/iamsatypandey/status/1772329283941449976?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772329283941449976%7Ctwgr%5Ea82810cc7883c3ae19fc1834cad50078d43ae3df%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fentertainment-news%2Fentertainment-bollywood-breaking-news-live-holi-celebration-tv-celebs-taapsee-pannu-box-office-collection-bigg-boss-updates%2F641170%2F

विज्ञापन

कब इंडिया लौटेंगी अनुष्का?

बता दें कि मां बनने के बाद से ही अनुष्का शर्मा लंदन में हैं। इस बीच उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें देखने के लिए तरस गए हैं। हालांकि फैंस का यह इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन से इंडिया लौट सकती हैं। उनकी वापसी जून तक बताई जा रही है।

विज्ञापन

विराट नहीं ये है लौटने की वजह

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के इंडिया लौटने की वजह पति विराट कोहली नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, कपल की बेटी वामिका अब 3 साल की हो गई हैं। उनका स्कूल में एडमिशन का समय आ गया है। अभी स्कूल बंद चल रहे हैं लेकिन जून के बाद सभी स्कूलों में एडमिशन स्टार्ट हो जाएंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा बेटी के एडमिशन के लिए इंडिया लौट सकती हैं। हालांकि इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ