---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

World Rivers Day 2022: सितंबर के आखिरी रविवार को क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस, जानें महत्व और इतिहास

World Rivers Day 2022: भारत में नदियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है| हिन्दू धर्म में नदी को पवित्र माना जाता है| नदियां हमें पीने योग्य पानी, सस्ता परिवहन, बिजली, और आजीविका प्रदान करती है| इसीलिए भारत के लगभग सभी प्रमुख शहर नदी की किनारे स्थित हैं| लेकिन पिछले कुछ सालों से नदियों में गंदगी बढ़ती […]

---विज्ञापन---

World Rivers Day 2022: भारत में नदियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है| हिन्दू धर्म में नदी को पवित्र माना जाता है| नदियां हमें पीने योग्य पानी, सस्ता परिवहन, बिजली, और आजीविका प्रदान करती है| इसीलिए भारत के लगभग सभी प्रमुख शहर नदी की किनारे स्थित हैं| लेकिन पिछले कुछ सालों से नदियों में गंदगी बढ़ती ही जा रही है और इनके संरक्षण की जरुरत है। इसी को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए विश्व नदी दिवस हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है।

इस दिवस पर ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, भारत, पोलैंड, दक्षिण अफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और बांग्लादेश में नदियों की रक्षा को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मालूम हो कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से में पानी है, जिसमें से 97.3 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं होकर खारा पानी है। शेष 2.7 प्रतिशत मीठा जल हमें नदियों, झीलों, तालाबों जैसे संसाधनों से प्राप्त होता है। इसलिए विश्व नदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई।

---विज्ञापन---

World Rivers Day 2022: इतिहास

सन 2005 में हमारे जल संसाधनों की बेहतर देखभाल की आवश्यकता के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने में मदद करने के लिए सयुंक्त राष्ट्र ने ‘वॉटर फॉर लाइफ डिकेड’ लॉन्च किया| इसके रिस्पांस में ‘मार्क एंजेलो’ द्वारा वर्ल्ड रिवर डे का प्रस्ताव रखा गया| इससे पहले ही ब्रिटिश कोलंबिया में दो दशकों से कैनेडियन लोग ‘ब्रिटिश कोलंबिया रिवर डे’ मनाते थे, जिसको ‘मार्क एंजेलो’ ने ही स्थापित किया था और अब यह नार्थ अमेरिका का एक प्रसिद्ध नदियों के लिए मनाया जाने वाला समारोह बन गया था| इस दिन की सफलता देख सयुंक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड रिवर डे मनाने की घोषणा कर दी, जिसे हर साल सितम्बर के चौथे रविवार को मनाया जाता है|

World Rivers Day 2022: महत्व

जल ही जीवन है और ये पवित्र जल हमें नदियों से ही मिलता है इसीलिए इन्हें बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है। इसी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इस दिवस को मनाना बेहद जरुरी है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2022 01:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola