School Closed: पटना में हीटवेव का कहर! 5वीं तक के सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद, इन कक्षाओं का बदला समय

पटना के अलावा दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा है. छपरा और कैमूर में 5वीं तक के स्कूल पहले ही बंद कर दिए गए हैं. सासाराम में 5वीं तक के स्कूल 31 मई तक बंद रहेंगे, जबकि गया जिले में 25 मई तक छोटे बच्चों के स्कूलों पर बंदी लगाई गई है.

School Closed due to Heatwave

बिहार की राजधानी पटना में हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. डीएम त्यागराजन ने आदेश जारी कर कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. वहीं कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की छुट्टी सुबह 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से कर दी जाएगी.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों पर भी यही पाबंदी

यह आदेश शुक्रवार 22 मई से मंगलवार 26 मई 2026 तक लागू रहेगा. डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों पर भी यही पाबंदी लागू की है. डीएम त्यागराजन ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि दोपहर में पड़ रही तेज गर्मी और लू से बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है. छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था. दोपहर में तेज धूप और लू की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन परेशान रहा.

विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3-4 दिनों तक गर्मी और बढ़ने की संभावना है. शुष्क मौसम के साथ तापमान में और इजाफा हो सकता है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. नंगे पैर धूप में न रहें. खासकर छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन करें.

विज्ञापन

अन्य जिलों में भी गर्मी का भीषण असर


गौरतलब है कि पटना के अलावा दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा है. छपरा और कैमूर में 5वीं तक के स्कूल पहले ही बंद कर दिए गए हैं. सासाराम में 5वीं तक के स्कूल 31 मई तक बंद रहेंगे, जबकि गया जिले में 25 मई तक छोटे बच्चों के स्कूलों पर बंदी लगाई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ