Niharika Gupta
Read More
UP Board Class 10, 12 Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10 और 12 की अंतिम परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल या डेट शीट जारी करेगा। छात्र इसे upmsp.edu.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।
UPMSP द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए मॉडल परीक्षा के प्रश्न जारी किए गए हैं। यह upmsp.edu पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रत्येक थ्योरी पेपर में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत अंक हैं।
और पढ़िए –PPC 2023: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
पिछले साल, यूपी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च, 2022 से 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थीं जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च, 2022 से 11 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षाएं इस वर्ष भी मार्च के महीने में आयोजित किए जाने की संभावना है. किसी भी अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय से चेक करते रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।