नीट पेपर लीक मामले की जांच अब महाराष्ट्र के नाशिक तक पहुंच गई है। राजस्थान पुलिस और अन्य एजेंसियों ने नाशिक से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, इसी स्थान से पेपर प्रिंट होने की आशंका जताई जा रही है, जो इस बड़े नेटवर्क का मुख्य केंद्र हो सकता है।
NEET UG 2026 Exam Cancelled Live Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. यह कदम राजस्थान सहित कई राज्यों में पेपर लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों के आरोपों के बाद उठाया गया है. एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए परीक्षा को रद्द करना बेहद जरूरी था. इस फैसले से देश भर के करीब 26 लाख छात्रों की मेहनत पर फिलहाल पानी फिर गया है और अब उन्हें दोबारा इस कठिन परीक्षा की तैयारी करनी होगी.
जल्द घोषित होगी नई तारीख
परीक्षा की नई तारीखों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी बेचैनी है. एनटीए के मुताबिक दोबारा परीक्षा का पूरा शेड्यूल, एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और अपुष्ट खबरों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखें क्योंकि नई तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है. इस फैसले के बाद छात्रों में नाराजगी तो है, लेकिन निष्पक्ष जांच की उम्मीद भी जगी है.
सीबीआई के हवाले हुई पूरी जांच
परीक्षा में हुई धांधली की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. 8 मई को जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह पाया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता हुआ है. अब सीबीआई यह पता लगाएगी कि इस पेपर लीक नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं और क्या एनटीए के भीतर से भी किसी की मिलीभगत थी. एजेंसी ने जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया है और सभी जरूरी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए गए हैं. सरकार का लक्ष्य इस घोटाले के पीछे शामिल मास्टरमाइंड्स को बेनकाब करना है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
दोबारा परीक्षा के लिए नहीं देनी होगी कोई फीस
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, लेकिन छात्रों को इसके लिए किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं झेलनी होगी. दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन करने या कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देने की जरूरत नहीं है. पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा और पहले जमा की गई फीस के आधार पर ही छात्र फिर से परीक्षा दे सकेंगे. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के पुराने विकल्प भी मान्य रहने की उम्मीद है. एनटीए अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके इस पूरी प्रक्रिया को दोबारा पूरा करेगा, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े.
नीट यूजी 2026 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए न्यूज 24 से जुड़े रहें….
नीट-यूजी पेपर लीक की जांच में राजस्थान, केरल और दिल्ली के बीच गहरा कनेक्शन सामने आया है। आरोपों के अनुसार, सीकर के एक कोचिंग संचालक और राकेश नामक व्यक्ति ने महज 30,000 रुपये में पेपर बेचा। लालच और आपसी विवाद के चलते इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।
राहुल गांधी ने नीट परीक्षा को 'नीलामी' बताते हुए कहा कि परीक्षा से 42 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर बिक रहे थे। उन्होंने दुख जताया कि 22 लाख बच्चों की साल भर की मेहनत एक रात में नीलाम हो गई, और पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक होने का गंभीर आरोप लगाया।
नीट-यूजी पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरते हुए इसे 'मिलीभगत' और 'राजनीतिक संरक्षण' का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार परीक्षा ठीक से नहीं करा सकती, वह देश क्या चलाएगी? केजरीवाल ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
#watch | On NEET-UG 2026 examination cancelled amid paper leak allegations, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "This is not the first time NEET exam paper leak has happened. This has happened four times. This only means that there is a collusion and political patronage.… pic.twitter.com/jOHhschTSW
— ANI (@ANI) May 12, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक आरोपों के बाद चिकित्सा जगत में आक्रोश है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने ट्वीट कर तत्काल जवाबदेही और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए संस्था ने चुप न बैठने का संकल्प लिया है।
On NEET-UG 2026 exam cancelled following paper leak allegations, Federation of All India Medical Association (FAIMA) tweets, "FAIMA demand immediate accountability for this paper leak. We will not stay silent. Exemplary punishment is the only way forward." pic.twitter.com/qsZteCkvO1
— ANI (@ANI) May 12, 2026






![[OUT] UPSC NDA 1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-1 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in करें चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/UPSC-NDA-1-Result-2026-OUT.jpg.jpeg?w=220)
![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Update: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कब और कैसे करें चेक? जानें लेटेस्ट अपडेट](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/CBSE-12th-Result-2026-.jpg.jpeg?w=220)

![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result: क्या आज आएगा सीबीएसई 12वीं 2026 रिजल्ट? जानें बोर्ड का ताजा अपडेट क्या है](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/RESULT.jpg_131ef6.jpeg?w=220)
![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Update: मई में किस दिन आएगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026? cbse.gov.in पर कर सकेंगे चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/CBSE-12th-Result-2026-LIVE.jpg.jpeg?w=220)