Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

NEET PG 2025 एंट्रेंस एग्जाम पोस्टपोन, जानें क्या है वजह?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनबीईएमएस ने नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम को पोस्टपोन करने का निर्णय लिया। एक पाली में एंट्रेंस कराने की जल्द ही तारीख जारी की जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड भी जारी होंगे।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 2, 2025 19:46
NEET-PG 2025
नीट पीजी 2025 पोस्टपोन।

NEET PG 2025 Entrance Exam Postponed : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2025 के एंट्रेंस एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया। यह नीट पीजी एग्जाम को दो पालियों के बजाए एक ही पाली में आयोजित करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

एनबीईएमएस द्वारा सोमवार जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। एक पाली की परीक्षा के लिए अधिक एग्जाम सेंटरों की व्यवस्था के कारण नीट पीजी 2025 की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नीट पीजी 2025 देश में चिकित्सा स्नातकों के लिए एंट्रेंस एग्जाम है, जो स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम करने की इच्छा रखते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : NMC का बड़ा फैसला, 2019 बैच के अंतिम वर्ष के MBBS छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट स्थगित किया

15 जून को होनी थी प्रवेश परीक्षा

आपको बता दें नीट पीजी 2025 परीक्षा, जो पहले 15 जून 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब स्थगित कर दी गई है। NBEMS ने NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एनबीई को पहले 2 जून को नीट पीजी के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करनी थी। हालांकि, स्थगन के कारण नीट पीजी एडमिट कार्ड और परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

---विज्ञापन---

जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी एग्जाम के स्टूडेंट्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया था। स्टूडेंट्स ने 2 पालियों में एंट्रेंस एग्जाम कराने के खिलाफ रिट दायर की थी। SC ने एक पाली में नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम कराने का फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें : NEET PG 2023: नीट पीजी स्कोरकार्ड हो सकते है जारी, इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग

First published on: Jun 02, 2025 06:42 PM