Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

Manipur HSLC Result 2023: मणिपुर 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

Manipur HSLC Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मणिपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल मणिपुर बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जून 2023 को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो मणिपुर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के […]

Author
Edited By : Siddharth Sharma Updated: Jun 15, 2023 19:29
Manipur HSLC Result 2023

Manipur HSLC Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मणिपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल मणिपुर बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जून 2023 को घोषित कर दिया गया है।

उम्मीदवार जो मणिपुर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च को शुरू हुई थी और 3 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी। सरकारी स्कूलों के 8130 छात्रों, सहायता प्राप्त स्कूलों के 1520 छात्रों और निजी स्कूलों के 28,477 छात्रों सहित कुल 38,127 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

Manipur HSLC Result 2023: 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– मणिपुर रिजल्ट की आधिकारिक साइट manresults.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध मणिपुर एचएसएलसी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
-सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
– परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
– आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

---विज्ञापन---

Manipur HSLC Result 2023: 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

2022 में, मणिपुर 10 वीं का परिणाम 8 जुलाई को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76 प्रतिशत था। कैथोलिक स्कूल, कांचीपुर के राहुल लैशराम ने 600 में से 586 अंकों के साथ मणिपुर एचएसएलसी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था।

First published on: Jun 15, 2023 07:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.