ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट इस सप्ताह में होगा जारी, इन वेबसाइट से चेक कर पाएंगे अपडेट
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Foundation Result 2022
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA Foundation Result 2022
ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) अगले सप्ताह तक सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 जारी करेगा। फाउंडेशन के नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर उपलब्ध होंगे।
ICAI के CCM धीरज खंडेलवाल के हालिया ट्वीट के अनुसार, CA फाउंडेशन का परिणाम 30 जनवरी से 6 फरवरी तक जारी किया जाएगा। अंतिम तिथि की घोषणा ICAI द्वारा उचित समय पर की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणामों के साथ,आईसीएआई सीए फाउंडेशन पास प्रतिशत और परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट की भी घोषणा करेगा। संस्थान ने चार सत्रों में चार पेपरों के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा आयोजित की थी।
ICAI CA फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: