Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

देश सेवा का जुनून ऐसा कि छोड़ दिया लंदन, वतन लौटकर क्रैक किया UPSC, बनीं IAS अफसर

आज हम आपको एक ऐसी उम्मीदवार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने देश की सबसे कठिन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए लंदन छोड़ दिया और परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस ऑफिसर बन गईं।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 13, 2025 13:25
ias pranita dash

UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास करने वालों की कहानियां हमेशा लोगों को प्रेरित करती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है IAS अधिकारी प्रणिता दाश की, जिन्होंने कई बार असफलता मिलने के बावजूद हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। उनकी निजी जिंदगी और शादी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। उनकी यह यात्रा UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मिसाल है।

छोटे शहर से बड़ी सोच तक
प्रणिता ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक छोटे से कस्बे बारिपदा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई यहीं से की और कक्षा 5 तक बारिपदा में पढ़ीं। इसके बाद वे भुवनेश्वर चली गईं, जहां उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।

---विज्ञापन---

बाद में उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला लिया और लंदन यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की। उन्हें इस पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी से ही स्कॉलरशिप मिली थी।

UPSC की ओर बढ़ाया कदम
लंदन में पढ़ाई के दौरान ही प्रणिता को सिविल सर्विस में जाने की प्रेरणा मिली। वहीं से उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। साल 2020 में उन्होंने पहली बार परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। दूसरी बार भी उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

---विज्ञापन---

इसके बाद वह भारत लौटीं और पूरी लगन से फिर से तैयारी शुरू की। आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल की और IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के लिए चयनित हुईं। उन्हें ओडिशा कैडर दिया गया।

निजी जीवन में भी चर्चा में रहीं
प्रणिता ने 2022 बैच के IAS अधिकारी अविनाश कुमार से शादी की, जो बिहार के फारसीबगंज (अररिया जिला) के रहने वाले हैं। इस तरह वे बिहार की बहू बन गईं। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। प्रणिता खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अपनी जिंदगी और अनुभवों की झलकियां साझा करती हैं, जिससे हजारों लोग प्रेरित होते हैं।

प्रणिता की कहानी बताती है कि अगर मन में सच्ची लगन हो, तो असफलता भी सफलता का रास्ता बन सकती है। मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी बड़ा सपना पूरा किया जा सकता है। UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह कहानी एक मजबूत प्रेरणा है।

First published on: Apr 13, 2025 01:25 PM

संबंधित खबरें