Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

DUET 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड

DU PG Admissions 2022: देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्सेस में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एख महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इसके लिए आयोजित की जाने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2022 (DUET 2022) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को […]

Author
Edited By : Siddharth Sharma Updated: Sep 26, 2022 12:53
DUET 2022
DUET 2022

DU PG Admissions 2022: देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्सेस में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एख महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इसके लिए आयोजित की जाने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2022 (DUET 2022) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है। शेड्यूल के मुताबिक ये 17 अक्टूबर से शुरू होगी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल nta.ac.in और परीक्षा वेबसाइट nta.ac.in/DuetExam पर उपलब्ध है। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का पूरा टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। वहीं शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 17 अक्टूबर से शुरू होंगी और 21 अक्टूबर 2022 तक चलेंगी। जिसमें परीक्षा 17,18, 19, 20 और 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

---विज्ञापन---

एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि “एडवांस सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। किसी भी प्रश्न / स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को ड्यूएट@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।”

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेस के एडमिशन के लिए इस बार सीयूईटी यूजी 2022 को मान्य किया गया है और इसी के हिसाब से एडमिशन दिए जाएंगे। वहीं पीजी प्रवेश के लिए डूएट 2022 में ही भाग लेना होगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 21, 2022 02:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.